फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलासाः पत्नी ने प्रेमी से कराई थी पति की हत्या, बताया इसलिए मार डाला

Fri, 16 Nov 2018 05:48 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 16 Nov 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
Husband murdered by his wife and her lover in varanasi
varanasi - फोटो : amar ujala
बनारस के रवींद्रपुरी स्थित लेन नंबर 17 में किराए के मकान में रहने वाले दवा एजेंट अमर सिंह की हत्या उसके साथ काम करने वाले दोस्त पवन कुमार यादव से पत्नी रीना ने कराई थी। यह खुलासा करते हुए बुधवार को भेलूपुर पुलिस ने रीना को जेल भेज दिया। वहीं, सीरगोवर्धनपुर निवासी पवन कुमार यादव की पुलिस तलाश कर रही है। उधर, अदालत में समर्पण के लिए पवन द्वारा दाखिल की गई अर्जी के मद्देनजर कचहरी परिसर में चप्पे-चप्पे पर भेलूपुर पुलिस तैनात रही लेकिन वो नहीं आया। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
Husband murdered by his wife and her lover in varanasi
बिहारी कहने पर हत्या की
10 नवंबर की रात सासाराम के मूल निवासी अमर सिंह की हत्या रवींद्रपुरी स्थित उसके घर में कर दी गई थी। सीओ भेलूपुर सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि इंस्पेक्टर भेलूपुर प्रवीण कुमार ने अमर के मकान के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज के साथ ही उसकी पत्नी रीना के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली। सामने आया कि रीना और पवन बीते छह महीने से ज्यादा समय से एक-दूसरे से रोजाना मोबाइल पर कई बार बात करते थे। 

 
Husband murdered by his wife and her lover in varanasi
firing - फोटो : अमर उजाला
वारदात की रात भी रीना और पवन की बात हुई थी। 10 नवंबर की रात 1:55 बजे अमर के घर पर शराब के नशे में धुत पवन आया। रीना ने दरवाजा खोला और पवन ने बिस्तर पर सो रहे अमर के सिर के पिछले हिस्से पर .32 बोर की पिस्टल से एक गोली मारी। रात 2:25 बजे पवन वापस लौट गया तो 2:30 बजे के लगभग रीना शोर मचाना शुरू की और उसके तीनों बेटों की नींद खुली। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband murdered by his wife and her lover in varanasi
love affair
पूछताछ में रीना ने बताया कि अमर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। इस वजह से वो अमर के साथ घर आने वाले अविवाहित पवन के करीब आती चली गई। दोनों ने अमर की हत्या कर नए सिरे से जिंदगी की शुरुआत करने की ठानी और वारदात को अंजाम दिया। रीना ने बताया कि पवन के कहने पर उसने पुलिस को भटकाने के लिए शराब की एक खाली बोतल, एक आधी भरी बोतल और तीन ग्लास में शराब डाल कर रखी थी। 

 
विज्ञापन
Husband murdered by his wife and her lover in varanasi
Jail Love Story
पवन ने अमर के सिर के पीछे एक गोली मारी और दोनों उसे तड़पता देखते रहे। पवन आश्वस्त था कि एक गोली में अमर मर जाएगा और जब उसकी मौत हो गई तब वो घर से निकला। इस दौरान रीना और पवन ने कमरे को व्यवस्थित किया और अमर को कुर्सी पर बैठाया। वहीं दूसरी तरफ चार दिन पहले पिता की हत्या और फिर मां का जेल जाना...। अमर के तीन मासूम बच्चों को शायद इससे बड़ा कष्ट अब जीवन में देखने को न मिले। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed