फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपीः चार महीने और नहीं दिया ध्यान तो कबाड़ हो जाएगी आपकी बाइक और कार

Fri, 16 Nov 2018 09:54 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 16 Nov 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
There are only four month for save your car and bike
- फोटो : अमर उजाला
पंद्रह साल पुराने वाहनों को परिवहन विभाग कंडम घोषित करने जा रहा है। अगर आपके पास भी 15 साल या इससे ज्यादा पुराना वाहन है तो सावधान हो जाइये। आपके अबी भी चार माह का वक्त है अपने पुराने वाहन को अपने पास सुरक्षित रखने के लिए। अगर इन चार माह में आपने प्रक्रिया नहीं अपनाई तो आपका वाहन कंडम घोषित हो जाएगा, कबाड़ हो जाएगा। आगे की स्लाइड्स में देखें...
There are only four month for save your car and bike
varanasi - फोटो : अमर उजाला
इसके लिए वाराणसी जिले में ऐसे करीब डेढ़ लाख निजी दो पहिया-चार पहिया वाहन सूचीबद्ध किए गए हैं। इसमें से 20 हजार वाहनों के निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसमें बाइक, कार, जीप सहित अन्य निजी वाहन हैं। हालांकि वाहन चालकों के पास प्रत्यावेदन के लिए चार महीने का समय है। इस अवधि में वाहन की फिटनेस जांच के बाद उसका पंजीकरण कराया जा सकता है।
There are only four month for save your car and bike
varanasi - फोटो : अमर उजाला
परिवहन विभाग ने 12 सितंबर को 15 साल पुराने वाहनों के नवीनीकरण और पंजीयन के लिए सूचना जारी की थी। इसमें दो महीने की समयसीमा निर्धारित की गई थी। 12 नवंबर तक प्रत्यावेदन नहीं होने के बाद वाहनों के पंजीकरण निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। करीब 20 हजार वाहनों के पंजीकरण को निलंबित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
There are only four month for save your car and bike
नैनीताल में फ्लैट्स कार पार्किंग हुई फुल। - फोटो : अमर उजाला

अब एक लाख 30 हजार वाहनों के निलंबन की प्रक्रिया शुरू की गई है। वाहन मालिकों के पास अब चार महीने का समय है। इस दौरान प्रत्यावेदन कर वाहनों की जांच के बाद पंजीकरण निलंबन रद्द कर पंजीकरण का नवीनीकरण कराया जा सकता है। 
विज्ञापन
There are only four month for save your car and bike
less pollution from car
एआरटीओ प्रशासन अमित राजन राय ने कहा कि  12 नवंबर से 20 हजार वाहनों का पंजीकरण निलंबित कर बाकी की प्रक्रिया शुरू की गई है। रह गए वाहन मालिकों के पास पंजीकरण कराने के लिए चार माह का समय है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed