फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हीटवेव की चेतावनी: पाकिस्तान से आने वाली गर्म हवाओं को देखते हुए अलर्ट, गर्मी में ऐसे रखें अपना ख्याल, रहेंगे स्वस्थ

Fri, 02 Apr 2021 04:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 02 Apr 2021 04:50 PM IST
विज्ञापन
Heatwave warning in Uttar Pradesh: weather update alert in view of hot winds coming from Pakistan
गर्मी का सितम - फोटो : Social Media

गर्मी इस वर्ष तीखे तेवर दिखा सकती है। अप्रैल में ही मई-जून जैसी तपिश पड़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने भी पाकिस्तान से आ रही गर्म हवाओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। हीटवेव की चेतावनी दी गई है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। 


पिछले एक सप्ताह से मिर्जापुर समेत पूर्वांचल के अन्य जनपदों में गर्मी दिन-प्रतिदिन बढ़ती चली जा रही है। होली के दिन तो मौसम काफी गर्म था। होली के अगले दिन कड़ी धूप के साथ गर्म हवाएं भी चलने लगीं। लू का एहसास होने लगा है। गर्म हवाओं के साथ धूल भी हवा में मिलकर लोगों के आंखों को नुकसान पहुंचा रही है। पारा बढ़ने से गर्मियों में होने वाली बीमारियों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इधर, मौसम वैज्ञानिकों ने भी पाकिस्तान से आ रहे हीटवेव को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। पाकिस्तान से आ रही गर्म हवाएं देश के कई राज्यों को चपेट में लेंगी। इसमें उत्तर प्रदेश भी शामिल है। ऐसे में पूर्वांचल के लोगों को गर्म हवाओं से बचने के लिए सावधानी बरतनी होगी। अगली स्लाइड पर क्लिक कर जानें बचाव के उपाय...।

Heatwave warning in Uttar Pradesh: weather update alert in view of hot winds coming from Pakistan
वाराणसी: लंका क्षेत्र में धूप से परेशान युवती। - फोटो : अमर उजाला

धूप और लू के अलावा गंदगी और दूषित पानी या भोजन से इस मौसम में काफी लोग बीमार पड़ते हैं। पानी की स्वच्छता पर हमें विशेष ध्यान देना होगा। इसके अलावा कुछ अन्य सावधानियां अपनाकर मौसम की मार से बचा जा सकता है। इस संबंध में मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर के डा. उमेश श्रीवास्तव ने गर्म हवा, लू से बचाव के लिए सावधानियां बरतने की सलाह दी है। 

Heatwave warning in Uttar Pradesh: weather update alert in view of hot winds coming from Pakistan

लू लगने के लक्षण
लू लगने पर सिर दर्द, उल्टी, थकावट, तेज बुखार, शरीर में ऐंठन और चक्कर की शिकायत हो सकती है। असर तेज हो तो बेहोशी आ सकती है। बुजुर्गों और बच्चों को समस्या ज्यादा हो सकती है। ऐसा होने पर डॉक्टर की तुरंत सलाह लेनी चाहिए। जानें - लू व गर्म हवाओं से बचने के उपाय... 

विज्ञापन
विज्ञापन
Heatwave warning in Uttar Pradesh: weather update alert in view of hot winds coming from Pakistan

बाहर निकलना जरूरी हो तो हमेशा साथ रखें पानी
दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए धूप के सीधे संपर्क में आने से परहेज करें। अगर  दिन के समय धूप में बाहर निकलना जरूरी है तो पानी साथ में जरूर रखें। इसके अलावा सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। टैनिंग और सनबर्न से बचने के लिए छतरी, टोपी जरूर लगाएंं।

विज्ञापन
Heatwave warning in Uttar Pradesh: weather update alert in view of hot winds coming from Pakistan

खाने से पहले अच्छी तरह धोएं हाथ
खानपान में साफ-सफाई का बहुत ध्यान रखें। बाहर का तला-भुना और खुले में बनाया जा रहा कोई भी खाद्य पदार्थ खाने से बचें। इस मौसम में दूषित खाने या पानी से बीमारी होने का खतरा बहुत ज्यादा रहता है। बच्चों को भी इन बातों की जानकारी दें।  उन्हें कुछ भी खाने से पहले हाथ को अच्छी तरह धोने के लिए प्रेरित करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed