फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी: 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण, वैक्सीन लगावाने के लिए दिख रहा उत्साह, टीका केंद्रों पर लगी भीड़

Thu, 01 Apr 2021 02:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 01 Apr 2021 02:41 PM IST
विज्ञापन
varanasi corona vaccination: over 45 year old peoples will be vaccinate
कोरोना का टीका लगवाती महिला। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में आज से 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। टीका केंद्रों पर भीड़ दिख रही है। इस दौरान लोगों में कोरोना वैक्सीन लगवाने का उत्साह भी नजर आ रहा है। टीकाकरण के लोग पंजीकरण करा रहे हैं। कोरोना टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी तैयारियां बुधवार को पूरी कर ली गई थीं। ऐसे करीब तीन लाख से अधिक लोग हैं, जिन्हें अलग-अलग बूथों पर आन द स्पॉट पंजीकरण करने के साथ ही टीका लगाया जाएगा। देखें अगली स्लाइड्स...।


 

varanasi corona vaccination: over 45 year old peoples will be vaccinate

सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने कहा कि कोरोना का टीका पूरी तरीके से सुरक्षित है। संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी को केंद्रों पर पहुंचकर टीका लगवाना चाहिए। 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए किसी प्रकार के बीमार होने का कोई प्रमाण पत्र अब जरूरी नहीं होगा। केंद्रों पर पहुंच कर पंजीकरण कराया जा सकता है।

varanasi corona vaccination: over 45 year old peoples will be vaccinate

उन्होंने बताया कि शासन के आदेश के अनुपालन में एक अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के टीकाकरण की तैयारियां पूरी कर ली गईं। इसके लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती करने के साथ ही टीकाकरण की मॉनिटरिंग करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi corona vaccination: over 45 year old peoples will be vaccinate
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

शहरी क्षेत्र के केंद्र-
जिला महिला चिकित्सालय, एसएसपीजी मंडलीय चिकित्सालय, ईएसआईसी चिकित्सालय पांडेयपुर, आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज (चौकाघाट), बीएचयू सर सुंदरलाल चिकित्सालय, बीएचयू ट्रामा सेंटर, एसवीएम अस्पताल भेलूपुर, एलबीएस अस्पताल रामनगर, अर्बन सीएचसी दुर्गाकुंड, अर्बन सिएचसी चौकाघाट, अर्बन सीएचसी शिवपुर, सेंट्रल रेलवे अस्पताल बीएलडबल्यू और डिवीजनल अस्पताल एनईआर।

विज्ञापन
varanasi corona vaccination: over 45 year old peoples will be vaccinate
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ग्रामीण टीकाकरण केंद्र-
सीएचसी अराजीलाइन, पीएचसी राजातालाब, पीएचसी मिर्जामुराद, पीएचसी महगांव, पीएचसी गंगापुर, पीएचसी प्रयागपुर, पीएचसी जगरदेवपुर, पीएचसी बड़ागांव, सीएचसी बीरांवकोट, पीएचसी बरई नेवादा, पीएचसी देवचंदपुर, पीएचसी दांदूपुर, पीएचसी चिरईगांव, सीएचसी नरपतपुर, पीएचसी कादीपुर, पीएचसी छितौनी, पीएचसी गोबरहन, पीएचसी सारनाथ पटेरवा, सीएचसी चोलापुर पीएचसी दानगंज, पीएचसी – नियारडीह, पीएचसी धरहरा, पीएचसी हरहुआ सीएचसी पुवारीकला, सबसेंटर लमही, सबसेंटर गोसाईपुर मोहाव, सबसेंटर  गुरुवत, सबसेंटर दानियालपुर पीएचसी काशी विद्यापीठ, सीएचसी मिसिरपुर, पीएचसी रमना, हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर करसड़ा हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर लोहता, पीएचसी पिड्रा, सीएचसी गंगापुर, पीएचसी काशीपुर, सीएचसी गजोखर, सब सेंटर सिधौरा,पीएचसी सेवापुरी, सीएचसी हाथी बाजार, पीएचसी डोमाइला, पीएचसी पचवार, लालपुर।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed