फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाशिवरात्रिः देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी में ऐसे निकलेगी बारात, देखेगी पूरी दुनिया

Tue, 13 Feb 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 13 Feb 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
Grand celebration of shiv marriage will organise on mahashivaratri
काशी - फोटो : अमर उजाला
देवाधिदेव महादेव शिव की नगरी काशी में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रहीं हैं। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर सहित शहर के सभी शिवालयों में विशेष शृंगार और पूजन का आयोजन होगा। इस बार की शिव बारात बहुत ही खास तरीके से निकालने की तैयारी है। पहला ऐसा मौका होगा जब यहां नई चीजें देखने को मिलेंगी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Grand celebration of shiv marriage will organise on mahashivaratri
Mahashivaratri
शहर में निकलने वाली परंपरागत शिव बारातों में भारत-पाकिस्तान की सीमा पर फैले तनाव समेत कई सामाजिक मुद्दों पर झांकिया निकालने की तैयारी की जा रही है। शिव बारात में महादेव की 16 फीट की ऊंची प्रतिमा आकर्षण का केंद्र होगी। 
 
Grand celebration of shiv marriage will organise on mahashivaratri
शिव बाल रूप - फोटो : shiv mahadev

काशी में 13 फरवरी को ही पर्व मनाए जाने के कारण रुद्राभिषेक, शिव बारात आदि की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मुख्य बारात दारानगर से निकाली जाती है और इसके अलावा तिलभाण्डेश्वर महादेव, लालकुटी व्यायामशाला नईबस्ती लक्सा, रोहनिया के भास्करा कला, चांदपुर इंडस्ट्रीयल इस्टेट एवं त्रिलोचन महादेव, गायघाट से भी बारात निकाली जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Grand celebration of shiv marriage will organise on mahashivaratri
amarujala - फोटो : amarujala
दारानगर की प्राचीन महाशिवरात्रि बारात समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार झांकियों के विषय अभी तय नहीं हुए हैं लेकिन दो-तीन बिंदुओं पर चर्चा चल रही है। भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव को विषय बनाया जा सकता है। 

 
विज्ञापन
Grand celebration of shiv marriage will organise on mahashivaratri
महाशिवरात्री की तैयांरियों के तहत पूरे दिन मंदिरों की सफाई होती रही। - फोटो : shivharsh
यह भी चर्चा है कि विश्वनाथ मंदिर के विस्तारीकरण पर भी केंद्रित झांकी हो सकती है। उसका शीर्षक विश्वनाथ की नगरी में अनाथ रखा जाएगा। शिव बारात समिति, लक्सा के अध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि इस बार की बारात में 16 फीट ऊंची भगवान शिव और गुफा में बैठी देवी की मूर्ति मुख्य आकर्षण रहेगी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed