फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धर्मनगरी काशी में 'गरुड़' ने भरी उड़ान, कोरोना को हराने के लिए शुरू हुआ सैनिटाइजेशन

Sat, 18 Apr 2020 10:17 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 18 Apr 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
Garud drones start sanitization in hotspot madanpura area in varanasi
छिड़काव के लिए उड़ान भरता गरुड़ ड्रोन। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के हॉटस्पॉट क्षेत्र मदनपुरा में गरुड़ ड्रोन से सैनिटाइजेशन का काम शुरू हो गया है। दिल्ली से ड्रोन और छत्तीसगढ़ से बैटरी आने के बाद सात सदस्य हरीहरन की टीम ने मदनपुरा इलाके से सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया है।

Garud drones start sanitization in hotspot madanpura area in varanasi

टीम ने बताया कि ड्रोन में 10 लीटर की टंकी है, जिसमें दवा भरी जाती है। इससे 20 किमी एरिया(क्षेत्रफल) में दवा का छिड़काव किया जाएगा। ड्रोन को जमीन से तीन से चार मीटर तक ऊपर उड़ाकर दवा का छिड़काव किया जा रहा है।

Garud drones start sanitization in hotspot madanpura area in varanasi

दवा छिड़कने के लिए नौ लीटर पानी में एक लीटर दवा मिलाई जाती है। प्रशासन के पास अभी दो ड्रोन हैं, जिनसे काम लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Garud drones start sanitization in hotspot madanpura area in varanasi

नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामसकल यादव ने बताया कि पहले हॉटस्पॉट वाले इलाके मदनपुरा, नक्खीघाट, बजरडीहा, लोहता, गंगापुर में ड्रोन से छिड़काव कराया जा रहा है। इसके बाद दूसरे इलाकों में दवा से छिड़काव कराया जाएगा।

विज्ञापन
Garud drones start sanitization in hotspot madanpura area in varanasi

पेट्रोल से चलने वाले ड्रोन एक बार में 10 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइट का घोल लेकर आधे घंटे उड़ान भरेगा। दरअसल हवाई मार्ग से सैनिटाइजेशन के लिए नगर निगम, स्मार्ट सिटी लिमिटेड और गरुड़ एयरोस्पेस चेन्नई के बीच करार हुआ है। लेकिन लॉजिस्टिक की समस्या के चलते देरी हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed