{"_id":"5b7fc5d442c7924656042cba","slug":"gangster-anna-terror-in-businessman-at-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'अन्ना' के आतंक से दहशत में रहते थे बनारस के कारोबारी, पूर्व पार्षद को मारी थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अन्ना' के आतंक से दहशत में रहते थे बनारस के कारोबारी, पूर्व पार्षद को मारी थी गोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में गुरुवार की रात पुलिस मुठभेड़ में लूट और रंगदारी के लिए कुख्यात 25 हजार का इनामी बदमाश हकाकटोला निवासी सलमान उर्फ अन्ना घायल हो गया। जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चौक थाने का हिस्ट्रीशीटर सलमान उर्फ अन्ना चौक और बेनियाबाग क्षेत्र के व्यापारियों और प्रापर्टी डीलरों से रंगदारी वसूलने के लिए कुख्यात है। आगे की स्लाइड्स में देखें....
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सलमान ने 2016 में बेनियाबाग के पूर्व पार्षद अरशद खान उर्फ विक्की खान को गोली मारकर उसकी हत्या का प्रयास किया था। अपने मुहल्ले और आसपास के क्षेत्र के कम उम्र के लड़कों की मदद से गिरोह संचालित करने वाला सलमान विवादित जमीनों की पंचायतें कराने के लिए भी जाना जाता है।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
चौक थाना अंतर्गत हकाकटोला निवासी सलमान का आतंक कुछ इस कदर का है उसे रंगदारी देने वाले व्यापारी और प्रापर्टी डीलर पुलिस से शिकायत करने में भी घबराते थे। इसके साथ ही सलमान और उसके गुर्गे शहर क्षेत्र में लूट की गई वारदातों में भी शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने कहा कि सलमान का जख्म सही होने पर उसे जेल में दाखिल किया जाएगा। इसके बाद उसे पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। सलमान की गैंग को पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
उधर, सिंहपुर पुल के समीप अचानक शुरू हुई फायरिंग से ग्रामीण भयभीत हो गए थे। इस बीच कई लोगों ने अनहोनी की आशंका से सारनाथ थाना और सौ नंबर पर कॉल कर फायरिंग की सूचना दी। थोड़ी ही देर में भारी संख्या में पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों को माजरा समझ में आया।