फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंचतत्व में विलीन हुआ शहीद का पार्थिव शरीर, युवाओं ने की पाकिस्तान से आरपार लड़ाई की मांग 

Tue, 23 Jan 2018 10:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 23 Jan 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
Funeral of martyred chandan rai in chandauli
chandan kumar rai - फोटो : अमर उजाला
भारतीय सीमा की रक्षा करते हुए शहीद हुए चंदौली के लाल चंदन राय का पार्थिव शरीर क्षेत्र के तिरगांवा घाट पर सोमवार की शाम राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुआ। पिता सत्यप्रकाश उर्फ वकील राय ने अश्रुपूरित नेत्रों के बीच बेटे को मुखाग्नि दी। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
Funeral of martyred chandan rai in chandauli
chandan kumar rai - फोटो : अमर उजाला
इसके पूर्व शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। फिजा में चंदन राय अमर रहे की गूंज होती रही। सोमवार को दिन में 11 बजे चंदन का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नदेसर मारुफपुर पहुंचा। युवा गम के साथ काफी गुस्से में दिखे। युवाओं ने पाकिस्तान से आरपार के लड़ाई की भी मांग की।

 
Funeral of martyred chandan rai in chandauli
chandan kumar rai - फोटो : अमर उजाला
जिले के प्रभारी मंत्री जयप्रकाश निषाद, स्वतंत्र प्रभार मंत्री अनिल राजभर, नीलकंठ तिवारी, मुगलसराय विधायक साधना सिंह, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, सकलडीहा विधायक प्रभुनरायन यादव, जिलाधिकारी हेमंत कुमार, एसपी संतोष कुमार सिंह सहित कई अन्य प्राशासनिक ‌अधिकारी व जनप्रतिनिधि पहुंचे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Funeral of martyred chandan rai in chandauli
chandan kumar rai - फोटो : अमर उजाला
अंतिम यात्रा निकालने की तैयारी हुई। इसी बीच परिवार के सदस्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय को बुलाने की मांग पर अड़ गए। 

 
विज्ञापन
Funeral of martyred chandan rai in chandauli
chandan kumar rai - फोटो : अमर उजाला
मंत्री जयप्रकाश निषाद, अनिल राजभर आदि ने काफी समझाया बुझाया। आश्वासन दिया कि सैदपुर पुल का नाम शहीद चंदन के नाम पर रखा जाएगा। इस आश्वासन के बाद परिवार के लोग मान गए और शाम तीन बजे अंतिम यात्रा निकाली गई। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed