{"_id":"5bf45dcbbdec227eda032107","slug":"fire-in-varanasi-this-apartment-one-killed-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: वाराणसी के इस अपार्टमेंट में लगी आग से चौतरफा मची चीख-पुकार, बुझ गया घर का चिराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: वाराणसी के इस अपार्टमेंट में लगी आग से चौतरफा मची चीख-पुकार, बुझ गया घर का चिराग
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
आग की इस घटना में ध्रुव तुलस्यान (15) की मौत हो गई और उसकी छोटी बहन मान्या (9) को बचा लिया गया। ध्रुव का शव देख कर उसकी मां अचेत हो गई और पिता सुधबुध खो बैठे। फ्लैट की चौथे मंजिल में रहने वाले संजीव के भाई और परिजन दंपति को बड़ी मुश्किल से संभाले हुए थे। वहीं, ध्रुव की छोटी बहन मान्या हादसे से सदमे में दिखी और भाई की मौत की जानकारी मिलते ही दहाड़ें मार कर रोनी लगी।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
विराट ऐश्वर्य अपार्टमेंट के छठीं मंजिल में लगी आग की लपटें एक किलोमीटर से ज्यादा दूर तक दिखाई दे रही थीं। वहीं, अपार्टमेंट के छठे और पांचवें मंजिल में फ्लैटोें में रहने वाले लोग खासे भयभीत थे। सभी को डर सता रहा था कि आग की लपटें संजीव के फ्लैट से नीचे और अगल-बगल के फ्लैटों को भी चपेट में न ले लें। दमकल की सात गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
आग लगने की वजह प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट बताई गई है। वहीं, आग लगने के कारण फ्लैट का सारा सामान जल कर राख हो गया। विश्वेश्वरगंज में संजीव तुलस्यान की मसालों की आढ़त है और विराट ऐश्वर्या अपार्टमेंट की छठीं मंजिल में उनका फ्लैट है। बताया जाता है कि संजीव अपनी आढ़त पर थे और उनकी पत्नी शोभा किसी काम से बाजार गई थी। वहीं, घर में ध्रुव और मान्या सोये हुए थे।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
शाम पांच बजे के लगभग संजीव के फ्लैट से आग की लपटें निकलना शुरू हुईं तो अपार्टमेंट में मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया और सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के लगभग 45 मिनट की देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड की एक-एक कर पहुंची सात गाड़ियों ने आग बुझाना शुरू किया। राहत और बचाव कार्य के बीच मान्या को पहले निकाला गया वहीं ध्रुव को थोड़ी देर बाद निकाल कर समीप स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार ध्रुव की मौत दम घुटने से हुई है।