फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बनारस में शिवसेना नेता ने किया राम मंदिर निर्माण का एलान, विवादित पोस्टर देख हैरत में पड़े लोग

Wed, 21 Nov 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 21 Nov 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
shiv sena ledaer release controversial poster for ram mandir at varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
शिवसेना के राज्य उप प्रमुख अजय चौबे ने वाराणसी में एक विवादित पोस्टर जारी कर सनसनी मचा दी। पोस्टर में 25 नवंबर को राम मंदिर निर्माण का एलान तो था ही मगर उस पर ज्ञानवापी स्थित धर्मस्थल को लेकर विवादित बातें लिखी थीं। शिवसेना के इस पोस्टर ने सभी को हैरत में डाल दिया। सूचना पाकर कैंट पुलिस ने अजय चौबे को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..






 
shiv sena ledaer release controversial poster for ram mandir at varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर मंगलवार की दोपहर शिवसेना नेता ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अर्दली बाजार स्थित महावीर मंदिर के आसपास विवादित पोस्टर चिपकाए। अजय चौबे का कहना था कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के कार्य के लिए हम लोग 25 नवंबर को अयोध्या जाएंगे। इस दौरान अजय ने ज्ञानवापी स्थित धर्मस्थल को लेकर विवादित बातें कहीं।

 
shiv sena ledaer release controversial poster for ram mandir at varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला


साथ ही, विवादित पोस्टर को अजय और उनके कार्यकर्ताओं ने महावीर मंदिर और आसपास की इमारतों पर चिपकाया। प्रकरण व्हाट्स एप ग्रुपों के माध्यम से वायरल होते हुए कैंट पुलिस के संज्ञान में आया। पुलिस हरकत में आई और अजय को गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
shiv sena ledaer release controversial poster for ram mandir at varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला

शिवसेना के वरिष्ठ नेता अरुण पाठक ने पोस्टर मामले में कहा कि पार्टी की ओर से इस प्रकार का कोई निर्देश नहीं है। यह जिन लोगों ने किया है उनका व्यक्तिगत मामला है। पार्टी का इससे कोई लेना देना नहीं है। 24 और 25 नवंबर को अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम के तैयारी की जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है। हमारी पार्टी हिंदुत्ववादिता की मिसाल है। पार्टी ऐसा कोई फैसला नहीं करेगी जिससे समाज और देश की शांति व्यवस्था भंग हो। पार्टी का एक ही स्टैंड राम मंदिर। इस प्रकार की हरकत करने वाले 25 के कार्यक्रम को बिगाड़ना चाहते हैं। 
 
विज्ञापन
shiv sena ledaer release controversial poster for ram mandir at varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला

व्हाट्स एप सहित सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों पर राम मंदिर निर्माण को लेकर रोजाना भड़काऊ संदेश वायरल किए जा रहे हैं। मगर, इस ओर लोकल इंटेलिजेंस यूनिट के साथ ही थानों की पुलिस गंभीरता के साथ ध्यान नहीं दे रही है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed