{"_id":"5bf40245bdec2269407f0837","slug":"fire-in-car-of-block-education-officer-in-ballia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपीः स्वेटर वितरण कार्यक्रम में जा रहे थे बीईओ, अचानक धू-धू कर जलने लगी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः स्वेटर वितरण कार्यक्रम में जा रहे थे बीईओ, अचानक धू-धू कर जलने लगी कार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
ballia
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बलिया में एक स्कूल में स्वेटर वितरण कार्यक्रम में जा रहे खंड शिक्षा अधिकारी की कार अचानक जलने लगी। कुछ ही देर में कार आग के गोले के समान दिखने लगी, लपटें उठने लगीं जिससे घटनास्थल पर सनसनी मच गई।
ballia
- फोटो : amar ujala
प्राथमिक विद्यालय सवन राजभर बस्ती शिक्षा क्षेत्र चिलकहर में बच्चों को स्वेटर का वितरण किया जाना था। इसमें शामिल होने के लिए चिलकहर ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी बंशीधर श्रीवास्तव अपने मित्र धनंजय श्रीवास्तव के साथ कार से सिविल लाइन मार्ग होते हुए जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे कार जैसे ही एडीएम आवास के पास पहुंची कि इंजन से धुआं उठने लगा।
ballia
- फोटो : amar ujala
इस पर बीईओ बंशीधर ने इंजन का बोनट खोलकर उसकी जांच शुरू की, अभी वह कार का इंजन जांच ही रहे थे कि अचानक चालक सीट के पास से आग निकलने लगी। कुछ ही देर में कार आग के गोले के समान दिखने लगी। दोनों लोग घबरा गए और देखते ही देखते कार आग में जलने लगी। दोनों ने किसी तरह अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ballia
- फोटो : amar ujala
इसी बीच किसी ने नगर कोतवाल और फायर ब्रिगेड को इस घटना की सूचना दी। सूचना पर तत्काल पहुंचे कोतवाल ने जलती कार पर मिट्टी डालना शुरू कर दिया। साथ ही वहां खड़े लोगों ने भी कार पर मिट्टी डालनी शुरू कर दी लेकिन आग बेकाबू होती गई।
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
थोड़ी देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी घटना स्थल पर पहुंच गई और आग पर काबू किया गया। इस बीच कार पूरी तरह से जल चुकी थी। आग लगने की वजह इंजन में शार्ट सर्किट का होना बताया जा रहा है।