फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी में इस बात से नाराज अधिवक्ताओं ने मचाया उपद्रव, कलक्ट्रेट परिसर में जमकर की तोड़फोड़

Tue, 20 Nov 2018 03:26 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 20 Nov 2018 03:26 PM IST
विज्ञापन
angry advocates make rucks and outrage in varanasi court
varanasi - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी कलक्ट्रेट परिसर व कचहरी परिसर में सोमवार को अधिवक्ताओं ने जमकर उपद्रव किया। अधिवक्ताओं का उग्र रूप देख आननफानन में कलेक्ट्रेट के सभी कार्यालय और न्यायालय बंद कर दिए गए। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक बने रहे। इतना ही नहीं  अधिवक्ताओं ने अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली और रायफल क्लब के सामने रोते हुए अंतिम संस्कार भी किया। आगे की स्लाइड्स में जानिए...

 
angry advocates make rucks and outrage in varanasi court
varanasi - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के कलक्ट्रेट परिसर के पश्चिमी प्रवेश द्वार और एसएसपी ऑफिस के सामने रखी चौकियां (बैठने के तख्त और कुर्सियां) हटाए और गायब किए जाने से नाराज अधिवक्ताओं ने सोमवार को कचहरी परिसर में जमकर उपद्रव किया। चौकियां हटाने के लिए अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ को कसूरवार बताते हुए अधिवक्ताओं ने उनके न्यायालय में घुसकर तोड़फोड़ की और कुर्सियां व आलमारी पलट दी। इसके बाद डीएम ऑफिस में रखे गमले पटक दिए और चटाई नोंच कर फेंकने के साथ ही अन्य कार्यालयों की कुर्सियां और टेबल पलट दी। 

 
angry advocates make rucks and outrage in varanasi court
varanasi - फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ताओं का उग्र रूप देख आननफानन में कलेक्ट्रेट के सभी कार्यालय और न्यायालय बंद कर दिए गए। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक बने रहे। अधिवक्ताओं ने चेताया है कि मंगलवार तक चौकियां नियत स्थान पर वापस नहीं रखी गईं तो आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। सीतापुर में अधिवक्ताओें के उत्पीड़न के मसले पर बनारस और सेंट्रल बार ने पहले से हड़ताल का आह्वान किया था। इससे पहले प्रशासनिक अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर के पश्चिमी गेट के समीप की अधिवक्ताओं की चौकियां उन्हें बिना जानकारी दिए हुए हटा दी थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
angry advocates make rucks and outrage in varanasi court
varanasi - फोटो : अमर उजाला
बगैर जानकारी के चौकियां हटाए जाने पर अधिवक्ता आंदोलित हो गए और उपद्रव शुरू कर दिए। इस दौरान अधिवक्ताओं ने अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली और रायफल क्लब के सामने रोते हुए अंतिम संस्कार किया। साथ ही, डीएम पोर्टिको में जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि अगर उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

 
विज्ञापन
angry advocates make rucks and outrage in varanasi court
varanasi - फोटो : अमर उजाला

प्रकरण को लेकर सेंट्रल और बनारस बार एसोसिएशन की मंगलवार को संयुक्त बैठक बुलाई गई है। उधर, मामले को तूल पकड़ता देख दो सीओ और दस थानेदारों के साथ एडीएम सिटी और एसपी सिटी कचहरी परिसर में मौजूद रहे। इस दौरान डीएम सुरेंद्र सिंह और एसीएम चतुर्थ गौरव सोगरवाल कार्यालय से बाहर बताए गए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed