फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फाइट अंगेस्ट कोरोना... काशी से कोरिया तक जले ‘उम्मीदों’ के दीये, देखें तस्वीरें

Mon, 06 Apr 2020 12:17 AM IST
गीतार्जुन गौतम रोहित चतुर्वेदी, अमर उजाला, वाराणसी
रोहित चतुर्वेदी, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 06 Apr 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Fight against corona lamps lit from varanasi to Korea
वाराणसी के शिवपुर में प्रशांति सिंह की बहनों आकांक्षा सिंह और प्रतिमा सिंह ने परिवार के साथ दीप जलाया। - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना संक्रमण से जूझ रही पूरी दुनिया में आज भारत ने उम्मीदों के दीये रौशन किए। इस महामारी के खिलाफ जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का ही असर रहा कि रविवार की रात नौ बजे काशी से लगायत दक्षिण कोरिया के इंचियोन शहर तक घर की छतों और बालकनी में दीए टिमटिमाते नजर आए। काशी की बेटी प्रियंका सिंह ने जब सोशल मीडिया पर इंचियोन से अपनी तस्वीरे सांझा की तो यहां शिवपुर में मौजूद उनका पूरा परिवार गदगद हो उठा।

Fight against corona lamps lit from varanasi to Korea
दिल्ली में दिव्या सिंह और प्रशांति सिंह ने अपने अपार्टमेंट को दीपकों की रौशनी से सराबोर कर किया। - फोटो : अमर उजाला।
प्रियंका पांच बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनकी चारों बहनें अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी हैं। खेल की दुनिया में सिंह सिस्टर्स के रूप में विख्यात यह परिवार शुरू से ही सामाजिक सरोकारों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता रहा है। रविवार को जहां प्रियंका ने इंचियोन (दक्षिण कोरिया) में दीये रौशन किए वहीं दिल्ली में उनकी बहनें दिव्या सिंह और प्रशांति सिंह ने अपने अपार्टमेंट को दीपकों की रौशनी से सराबोर कर दिया।
Fight against corona lamps lit from varanasi to Korea
वाराणसी में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने सपरिवार दीप जलाए। - फोटो : अमर उजाला।
पद्मश्री सम्मान प्राप्त प्रशांति ने अपने ट्विटर हैंडल पर सबसे पहले फोटो सेंड कर देश भर से लोगों से ‘फाइट अंगेस्ट कोरोना’ मुहीम का हिस्सा बनने की अपील की। इधर, वाराणसी के शिवपुर में प्रशांति की बहनों आकांक्षा सिंह और प्रतिमा सिंह ने परिवार के सदस्यों के साथ ‘नौ बजे... नौ मिनट’ मुहिम का हिस्सा बनीं। सभी ने अपनी-अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fight against corona lamps lit from varanasi to Korea
प्रियंका सिंह ने इंचियोन (दक्षिण कोरिया) में दीये जलाए। - फोटो : अमर उजाला।
अपने सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर काशी की गलियां उम्मीदों के दीप से रौशन हो उठी। रविवार को काशी के घर-घर मे दीयों की जगमग ने कोरोना से संघर्ष के विश्व व्यापी अभियान को रोशनी का संबल दिया। घाट से लेकर गलियों का हर चौबारा दीयों की रौशनी से दैदीप्यमान हो उठा।
विज्ञापन
Fight against corona lamps lit from varanasi to Korea
वाराणसी के सतुआ बाबा आश्रम में बटुक दीप जला ते हुए। - फोटो : अमर उजाला।
रविवार को रात का नजारा हर किसी को दीयों की सकारात्मक ऊर्जा से भर गया। जैसे ही घड़ी ने नौ बजाए लोगों ने अपने-अपने घरों की लाइटें बुझा दी। फिर क्या, युवा, बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं पूरे उत्साह के साथ दीया, मोमबती नहीं तो टार्च और मोबाइल लेकर घरों की छत, दरवाजे और बालकनी की ओर चल पड़े। दीप जले तो ऐसा लगा कि अब कोरोना को कहीं जगह नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed