{"_id":"5bf44a0cbdec2269ab3a1c0b","slug":"family-make-protest-in-front-of-popular-hospital-varanasi-after-patient-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के पॉपुलर हॉस्पिटल में परिजनों का हंगामा, आरोप- करना था पथरी का ऑपरेशन, निकाल ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी के पॉपुलर हॉस्पिटल में परिजनों का हंगामा, आरोप- करना था पथरी का ऑपरेशन, निकाल ली जान
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मंडुवाडीह निवासी राजमा बानो की पुत्री पिंकी खान (26) को पथरी की शिकायत के बाद उसे पापुलर हॉस्पिटल में दो सप्ताह पहले भर्ती कराया गया था। राजमा ने बताया कि अस्पताल में इलाज शुरू हुआ और डॉक्टर ने ऑपरेशन करने की सलाह दी। ऑपरेशन होने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने पिंकी को रेफर कर दिया।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बताया कि उसे हैदराबाद ले गए जहां पिछले शनिवार को उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे हॉस्पिटल पहुंचकर अस्पताल प्रबंधन से बात करने की कोशिश की गई लेकिन किसी ने कुछ सुना नहीं। इसी बीच बाहर खड़े दर्जनों लोग हंगामा करने लगे और हॉस्पिटल के बाहर रास्ता जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
उनकी मांग थी कि इलाज में लापरवाही करने वाले दोषी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जाम की वजह से मंडुवाडीह-ककरमत्ता मार्ग करीब आधे घंटे तक बाधित रहा। हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. एके कौशिक ने बताया कि दो सप्ताह पहले मरीज हॉस्पिटल में आई थी, उसे पित्त की नली, पित्त की थैली में पथरी, पैंक्रियाटिस की शिकायत थी।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
एके कौशिक ने बताया कि इसका हर संभव इलाज किया गया और बेहतर इलाज के लिए उच्च संस्थान में रेफर कर दिया गया था। मरीज की मौत हैदराबाद में हुई। इलाज में लापरवाही का आरोप गलत है।