{"_id":"5a40e9d24f1c1bce6d8b6053","slug":"daughter-in-law-do-not-cooking-panchayat-take-decision","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बहू नहीं बना पाई खाना तो पंचायत में हुआ यह निर्णय, फैसला बना चर्चा का विषय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहू नहीं बना पाई खाना तो पंचायत में हुआ यह निर्णय, फैसला बना चर्चा का विषय
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:24 PM IST
विज्ञापन
marriage
वाराणसी में बहु के खाना न बना पाने पर बात पंचायत तक पहुंची। इसके बाद पंचायत ने अपना फैसला सुनाया। घटना को लेकर पूरे इलाके में चर्चा रही। आगे की स्लाइड्स देखें...
Trending Videos
फाइल
जिले के चोलापुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी तीन माह पूर्व हुई थी। विवाह के बाद बहु ससुराल आई तो युवक के मां-बाप ने उसे घर की जिम्मेदारी संभालने और दोनों समय परिवार के लोगों के लिए खाना बनाने को कहा।
Marriage
आरोप है कि बार-बार कहने के बावजूद विवाहिता भोजन नहीं बना सकी तो इस बात की शिकायत उसके मायके की गई। मायके पक्ष के लोगों ने कहा कि उनकी बेटी को खाना बनाना आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
marriage
इस पर ससुराल पक्ष के लोगों ने कहा कि यदि वह ऐसा करके दिखा दे तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। इसको बात को लेकर दोनों पक्षों की पंचायत बुलाई गई और विवाहिता से खाना बनाने को कहा गया मगर वो ऐसा न कर सकी।
विज्ञापन
demo pic
आखिरकार पंचों की मौजूदगी में दोनों पक्षों की सहमति से युवक और विवाहिता के अलग रहने का निर्णय लिया गया।