{"_id":"5a7481ca4f1c1ba0268b7e10","slug":"up-police-bust-fake-currency-racket-two-arrested","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, बताया ऐसे बनाते थे नोट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, बताया ऐसे बनाते थे नोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Sat, 03 Feb 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में पुलिस ने शुक्रवार को नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से असली जैसे दिखने वाले 35,400 रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह नकली नोट कैसे बनाते थे और कैसे चलाते थे। आगे की स्लाइड्स में देखें...
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर क्राइम ब्रांच और लालगंज पुलिस ने गुरुवार देर शाम कुशियरा फॉल के पास से नकली नोट का धंधा करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों आरोपी भदोही जनपद के रहने वाले हैं। मिर्जापुर के एसपी आशीष तिवारी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में खुलासा किया।
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर के एसपी ने बताया कि लालगंज व ड्रमंडगंज इलाके में नकली नोटों का धंधा होने की शिकायत मिल रही थी। आरोपियों को दबोचने के लिए टीम बनाई गई थी। सूचना मिली कि गिरोह के दो सदस्य गैपुरा विजयपुर रोड से लालगंज में नोट सप्लाई करने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
arrested shimla
इस पर टीम ने घेरेबंदी कर दोनों को कुशियरा फॉल के पास से पकड़ लिया। गिरफ्तार विवेक कुमार तिवारी, निवासी विसौली कृपालपुर थाना सुरियावां भदोही के पास से सौ-सौ के दो सौ यानी 20,000 रुपये के और प्रतीक मिश्रा निवासी देवदासपुर चकचंदा सुरियावां भदोही के पास से सौ-सौ के 154 यानी 15,400 रुपये के नकली नोट बरामद हुए।
विज्ञापन
arrested
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यू ट्यूब से नकली नोट बनाना सीखा था। इसके लिए स्कैनर और प्रिंटर मशीन खरीदी थी। अब तक एक लाख रुपये के नकली नोट बनाए हैं। इनमें से कुछ नोट चला भी चुके हैं।