{"_id":"5c0f7599bdec2241a533be32","slug":"congress-start-celebration-in-varanasi-for-election-results","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चुनावी रुझान से कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर, वाराणसी में शुरू हुआ जश्न का दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रुझान से कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर, वाराणसी में शुरू हुआ जश्न का दौर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 11 Dec 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों के आने से पहले शुरुआती रुझान से कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर है। पूरे देश में कांग्रेसी जश्न मना रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। शहर के कई स्थानों पर कार्यकर्ता ढोल ताशों की थाप पर नाच रहे हैं और आतिशबाजी कर रहे हैं।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पीएम के संसदीय क्षेत्र में चुनाव नतीजों की पल पल की खबर जानने के लिए राजनीतिक दलों ने खास इंतजाम किए हैं। सड़क से लेकर गलियों, सट्टी-चौराहों पर लोग चुनाव परिणाम के लाइव अपडेट ले रहे हैं और चर्चा कर रहे हैं।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव की तस्वीर जैसे-जैसे साफ हो रही है वैसे-वैसे कांग्रेसी खेमे में खुशी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस के नेता दावे कर रहे हैं कि 15 साल के भाजपा के कुशासन को जनता ने नकार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव परिणामों को लेकर राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं की सांसें थमी हुई हैं। जब भी कोई रुझान सामने आता है तो बढ़त बनाने वाले प्रत्याशी के खेमे में खुशी की लहर दौड़ जाती है।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में मैदागिन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्तांओ की भीड़ है। इस मौके पर जश्न मना रहे कांग्रेस कार्यकर्ता शकील अहमद ने बताया कि अभी रूझान आए हैं और हमारी पार्टी तीन राज्यों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हम तीनों राज्यों में स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं। इसी खुशी में हमने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी करके जश्न मनाया है।