{"_id":"5a4e7d434f1c1b346f8b509f","slug":"cm-yogi-adityanath-saw-development-in-night-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारसः कड़ाके की ठंड में आधी रात में सड़क पर निकले सीएम योगी, देखी विकास कार्यों की हकीकत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारसः कड़ाके की ठंड में आधी रात में सड़क पर निकले सीएम योगी, देखी विकास कार्यों की हकीकत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 05 Jan 2018 06:34 PM IST
विज्ञापन
सीएम का काशी दौरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले दिन गुरुवार की आधी रात को तूफानी दौरा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों की हकीकत देखी। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
सीएम का काशी दौरा
- फोटो : अमर उजाला
सात डिग्री सेल्सियस के तापमान में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर सीएम ने अधिकारियों को संदेश देने की कोशिश की कि विकास कार्यों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीएम का काशी दौरा
- फोटो : अमर उजाला
देर रात में विकास कार्यों का निरीक्षण करने वाले पहले सीएम ने रात नौ बजे से 11:30 बजे के दौरान सर्द रात में लोगों को दी जा रही सुविधाओं का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम का काशी दौरा
- फोटो : अमर उजाला
सीएम दिन में 3:45 बजे आजमगढ़ से सीधे पुलिस लाइन पहुंचे। यहां से सर्किट हाउस पहुंचकर भाजपा नेताओं और आला अधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद सीएम कनाडा के संसदीय दल से बातचीत की। रात नौ बजे वह सर्किट हाउस से दीनापुर एसटीपी का निरीक्षण करने निकले।
विज्ञापन
सीएम का काशी दौरा
- फोटो : अमर उजाला
वहां से अलईपुर शेल्टर होम में रहने वाले लोगों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद चौकाघाट फ्लाईओवर के विस्तारीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए कैंट स्टेशन के रास्ते भारतमाता मंदिर में चल रहे विकास कार्यों को देखा। इसके बाद सीएम ने मंडुवाडीह आरओबी के निर्माण कार्य की प्रगति देखी।