उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में रविवार को इस्पात कंपनी के टेक्निकल मैनेजर जिवनंदी रथ को घेरकर नकाबपोश बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हमलावरों ने घटना को अंजाम चुनार कोतवाली क्षेत्र के साहबराम गोला स्थित बाबाजी मठ के पास दिया। देखें अगली स्लाइड्स...।
जिवनंदी रविवार की शाम को कपड़ा खरीद कर वापस कार के पास आ रहे थे। एक बदमाश ने असलहे से मैनेजर और हेड ऑफ डिपार्टमेंट किशोर चंद्र दास को गोली मार दी। फायरिंग होने पर साथ चल रहा सहयोगी सुमित मोहंती जान बचाकर वहां से भाग गया।
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो बदमाश भाग गए। सूचना पर पहुंचे चुनार कोतवाल दोनों घायलों को उपचार के लिए चुनार सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने जिवनंदी रथ को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, चुनार क्षेत्र के धौहां गांव स्थित शांति गोपाल कॉनकास्ट लिमिटेड कंपनी में सरिया बनाने के लिए कच्चा माल तैयार किया जाता है। कंपनी में उड़ीसा के कटक निवासी जिवनंदी रथ(35) टेक्नीकल मैनेजर, किशोर चंद्र दास हेड ऑफ डिपार्टमेंट के पद पर है। जिवनंदी रथ अपने साथी किशोर चंद्र दास व सुमित मोहंती के साथ कार से चुनार के गोला बाजार स्थित दुकान पर सामान लेने आए थे।
कार सचिन शुक्ला(33) चला रहा था। शाम सवा सात बजे गोला बाजार में घरेलू सामान लेने के बाद वे तीनों कार के पास आए और उसमें सामान रख दिया। इसके बाद रामलीला मैदान के पास स्थित टेलर के पास सिलने के लिए दिए गए कपड़े लेने गए। तीनों लोग कपड़े लेकर पैदल कबीर मठ के पास खड़ी कार की तरफ आ रहे थे।
उसी दौरान कार से कुछ दूरी पर ही अंधेरा पाकर चार-पांच बदमाशों ने तीनों को घेर लिया। एक ने पिस्टल से फायरिंग की। जिवनंदी को सीने सहित शरीर में दो से तीन गोली लगीं। गोली चलने पर सुमित जान बचाकर भाग गया। किशोर चंद्र दास ने भी भागने की कोशिश की तो बदमाशों ने उनके कमर में गोली मार दी।