{"_id":"5f71987c8ebc3e9b987d6f00","slug":"chunar-murder-technical-manager-of-steel-company-was-shot-dead-in-mirzapur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चुनार हत्याकांड: इस्पात कंपनी के टेक्निकल मैनेजर को मारी थीं ताबड़तोड़ गोलियां, साथी को भी लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनार हत्याकांड: इस्पात कंपनी के टेक्निकल मैनेजर को मारी थीं ताबड़तोड़ गोलियां, साथी को भी लगी गोली
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 28 Sep 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
घायल किशोर चंद्र दास और टेक्निकल मैनेजर जिवनंदी रथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में रविवार को इस्पात कंपनी के टेक्निकल मैनेजर जिवनंदी रथ को घेरकर नकाबपोश बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हमलावरों ने घटना को अंजाम चुनार कोतवाली क्षेत्र के साहबराम गोला स्थित बाबाजी मठ के पास दिया। देखें अगली स्लाइड्स...।
2 of 6
जिवनंदी रविवार की शाम को कपड़ा खरीद कर वापस कार के पास आ रहे थे। एक बदमाश ने असलहे से मैनेजर और हेड ऑफ डिपार्टमेंट किशोर चंद्र दास को गोली मार दी। फायरिंग होने पर साथ चल रहा सहयोगी सुमित मोहंती जान बचाकर वहां से भाग गया।
3 of 6
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो बदमाश भाग गए। सूचना पर पहुंचे चुनार कोतवाल दोनों घायलों को उपचार के लिए चुनार सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने जिवनंदी रथ को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, चुनार क्षेत्र के धौहां गांव स्थित शांति गोपाल कॉनकास्ट लिमिटेड कंपनी में सरिया बनाने के लिए कच्चा माल तैयार किया जाता है। कंपनी में उड़ीसा के कटक निवासी जिवनंदी रथ(35) टेक्नीकल मैनेजर, किशोर चंद्र दास हेड ऑफ डिपार्टमेंट के पद पर है। जिवनंदी रथ अपने साथी किशोर चंद्र दास व सुमित मोहंती के साथ कार से चुनार के गोला बाजार स्थित दुकान पर सामान लेने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कार सचिन शुक्ला(33) चला रहा था। शाम सवा सात बजे गोला बाजार में घरेलू सामान लेने के बाद वे तीनों कार के पास आए और उसमें सामान रख दिया। इसके बाद रामलीला मैदान के पास स्थित टेलर के पास सिलने के लिए दिए गए कपड़े लेने गए। तीनों लोग कपड़े लेकर पैदल कबीर मठ के पास खड़ी कार की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन
5 of 6
उसी दौरान कार से कुछ दूरी पर ही अंधेरा पाकर चार-पांच बदमाशों ने तीनों को घेर लिया। एक ने पिस्टल से फायरिंग की। जिवनंदी को सीने सहित शरीर में दो से तीन गोली लगीं। गोली चलने पर सुमित जान बचाकर भाग गया। किशोर चंद्र दास ने भी भागने की कोशिश की तो बदमाशों ने उनके कमर में गोली मार दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।