फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baramulla Encounter: शहीद रवि की अंतिम यात्रा में हर आंख हुई नम, परिजनों के आंसू बयां कर रहे थे बिछड़ने का गम

Fri, 21 Aug 2020 12:09 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 21 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Martyr Ravi Kumar was cremated in Mirzapur
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

शहीद रवि अमर रहें, भारत माता की जय, रवि तुम्हारा बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा... इन जयघोषों से विंध्य के आसमान गूंज रहा था। हर कोई बस कश्मीर के बारामुला में शहीद हुए रवि कुमार के अंतिम दर्शन कर लेना चाहता था। रवि का गौरा गांव के निकट रामलीला मैदान में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

Martyr Ravi Kumar was cremated in Mirzapur
शहीद रवि के अंतिम दर्शन के लिए मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

आंखों में आंसू के साथ अंतहीन पीड़ा को छिपाए पिता संजय सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। वहीं, सेना के जवानों ने और अधिकारियों ने अंतिम सलामी दी। 50 हजार से ज्यादा लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। 

Martyr Ravi Kumar was cremated in Mirzapur
शहीद रवि के अंतिम दर्शन के लिए मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर के बारामुला में हुए आतंकी हमले में सोमवार को शहीद हुए रवि सिंह का पार्थिव शरीर सुबह उनके गृह जनपद में आया तो श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। करीब पांच किलोमीटर लंबा काफिला गांव तक पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Martyr Ravi Kumar was cremated in Mirzapur
शहीद रवि के अंतिम दर्शन के लिए मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

पार्थिव शरीर पर जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। गंगा नदी में बाढ़ को देखते हुए तट से कुछ दूरी पर स्थित रामलीला मैदान में अंतिम संस्कार किया गया। तीन दिन से अपने इकलौते बेटे के पार्थिव शरीर का इंतजार कर रही पत्नी,  मां रेखा और पिता संजय सिंह पार्थिव शरीर से लिपट गए। 

विज्ञापन
Martyr Ravi Kumar was cremated in Mirzapur
शहीद रवि के अंतिम दर्शन के लिए मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने बताया कि शासन से मिले निर्देश के आधार पर परिवार की 50 लाख की आर्थिक मदद कर दी गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed