{"_id":"635eacad6536d93c8d53678e","slug":"chandra-grahan-2022-four-planets-are-retrograde-after-200-years-made-destructive-yoga-in-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chandra Grahan 2022: चंद्रग्रहण पर 200 साल बाद वक्री हो रहे चार ग्रह, विश्व में बन रहे विनाशकारी योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandra Grahan 2022: चंद्रग्रहण पर 200 साल बाद वक्री हो रहे चार ग्रह, विश्व में बन रहे विनाशकारी योग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
चंद्र ग्रहण
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सूर्यग्रहण के बाद अब देव दीपावली पर आठ नवंबर को चंद्रग्रहण की छाया रहेगी। 15 दिनों में यह दूसरा ग्रहण जो दृश्यमान होगा। चंद्रग्रहण के कारण काशी में देव दीपावली का आयोजन एक दिन पहले सात नवंबर को किया जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो एक पक्ष में दो ग्रहण के प्रभाव नकारात्मक होते हैं। प्राकृतिक आपदाओं के साथ ही मौसम में बदलाव, भूकंप और आतंकी घटनाएं हो सकती हैं। ज्योतिषाचार्य आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने बताया कि महाभारत कालीन ग्रस्तास्त सूर्यग्रहण के बाद ग्रस्तोदित चंद्रग्रहण का संयोग दो सौ साल बाद ऐसी युति बन रही है। इसमें चार ग्रह वक्री हो रहे हैं।
मंगल, शनि और सूर्य व राहु आमने सामने आएंगे। भारत वर्ष की कुंडली में तुला राशि पर सूर्य, चंद्रमा, बुध और शुक्र की युति बन रही है। इसके साथ ही शनि कुंभ राशि में पंचम मिथुन राशि में नवम भाव पर मंगल की युति विनाशकारी योग बना रहा है। यह विश्व पटल के लिए अच्छे योग नहीं हैं।
पढ़ें:साल का अंतिम चंद्रग्रहण आज, संकटमोचन के कपाट बंद, दोपहर बाद काशी विश्वनाथ मंदिर बंद होगा
2 of 7
चंद्र ग्रहण
शनि और मंगल के आमने-सामने होने से षडाष्टक योग, नीचराज भंग और प्रीति योग का निर्माण हो रहा है। साल का यह आखिरी चंद्रग्रहण मेष राशि में लगेगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ेगी।
3 of 7
चंद्र ग्रहण
- फोटो : पेक्सेल्स
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सदस्य एवं ज्योतिषाचार्य पं. दीपक मालवीय ने बताया कि देव दीपावली के दिन चंद्र ग्रहण लगने से इसका महत्व और भी बढ़ जा रहा है। चंद्रग्रहण का सूतक नौ घंटे पहले ही आरंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
चंद्रग्रहण
- फोटो : iStock
ग्रहण की शुरुआत दोपहर 2.41 बजे से होगी और शाम को 6.20 बजे तक रहेगा। भारत में चंद्रग्रहण चंद्र उदय के साथ शाम 5.20 बजे से दिखने लगेगा। यह चंद्रग्रहण मेष राशि में होगा और सूतक प्रात: 8.20 से शुरू होगा। जो कि शाम 6.20 बजे समाप्त होगा।
विज्ञापन
5 of 7
चंद्रग्रहण
- फोटो : iStock
पंडित मालवीय ने बताया कि यदि 15 दिनों में दो ग्रहण होते हैं तो प्राकृतिक आपदाएं आती हैं या मौसम में अचानक बड़ा बदलाव हो सकता है। तेज हवा के साथ आंधी, भूकंप या लैंड स्लाइड की आशंका रहती है। देश में तनाव और डर का माहौल भी हो सकता है। सीमाओं पर तनाव बढ़ सकता है। आतंकी घटनाओं में वृद्धि हो सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।