मुंबई से दरभंगा जा रहा स्पाइसजेट का विमान खराब मौसम के कारण दरभंगा से डायवर्ट होकर बृहस्पतिवार को वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरा। इस दौरान विमान में सवार 105 यात्रियों की सांसें हवा में अटकी रहीं। क्योंकि दरभंगा एयरपोर्ट क्षेत्र में कई चक्कर लगाने के बाद विमान का फ्यूल खत्म होने लगा तो पायलट ने एटीसी से संपर्क साधकर विमान को बाबतपुर में उतारा। यहां से फ्यूल लेकर विमान साढ़े तीन बजे उड़ान भरा।
हवा में अटकी रही 105 विमान यात्रियों की सांसें, सोनू सूद का फोटो लगा विमान डायवर्ट होकर पहुंचा वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 27 May 2021 10:59 PM IST
सार
अभिनेता सोनू सूद का फोटो लगा विमान मुंबई से दरभंगा जा रहा था और दरभंगा में मौसम खराब होने के चलते डायवर्ट हो कर वाराणसी आया। इस दौरान विमान में सवार 105 यात्रियों की सांसें हवा में अटकी रही। विमान काफी देर तक एयरपोर्ट पर खड़ा रहा उसके बाद वाराणसी से दरभंगा के लिए उड़ान भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन