फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BJP विधायक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को बोले अपशब्द, इतना तक कह डाला

Wed, 06 Jun 2018 10:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 06 Jun 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
BLP MLA gave objectionable comment on officer and employee in ballia
surendra singh - फोटो : अमर उजाला
अपने बयानों के लेकर चर्चा में रहने वाले बलिया के बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस पर चेतना दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं के साथ बैरिया तहसील पर पहुंचे विधायक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अपशब्द कह डाले। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
BLP MLA gave objectionable comment on officer and employee in ballia
surendra singh - फोटो : self
विधायक सुरेंद्र सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों की अपेक्षा वेश्याओं को बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों और कर्मचारियों से तो अच्छी वे हैं जो पैसा लेकर नाचने काम तो करती हैं। ये तो पैसा भी लेते हैं काम भी नहीं करते हैं। 
 
BLP MLA gave objectionable comment on officer and employee in ballia
surendra singh - फोटो : self

विधायक यहीं नहीं रुके और कहा कि अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी घूस मांगता है तो उनको घूंसा दो और नहीं मानता है तो जूता दो। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में कहा कि कोई भी कर्मचारी व अधिकारी अगर रिश्वत मांगता है तो उसकी आवाज को रिकार्ड कर लें और उनके सामने प्रस्तुत करें। मामले की जांच कराकर कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
BLP MLA gave objectionable comment on officer and employee in ballia
surendra singh - फोटो : अमर उजाला
बैरिया विधायक की ओर से तहसील के समक्ष चेतना दिवस का आयोजन किया गया। विधायक ने कहा कि तहसील की हालत काफी बदतर हो गई है। विधायक रहूं या न रहूं तहसील में भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों को नहीं रहने दूंगा। तहसील में अधिकारी व कर्मचारी मर्यादा भंग करके काम करेंगे तो उन्हें खामियाजा भी भुगतना पड़ेगा। चेतावनी दी कि अभी तो कार्यकर्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ सामने आ रहे हैं, जरूरत पड़ने पर वह भी कमान संभालेंगे। 

 
विज्ञापन
BLP MLA gave objectionable comment on officer and employee in ballia
surendra singh - फोटो : self
उन्होंने कहा कि मेरा राजनैतिक जन्म चूड़ी पहनकर नहीं बल्कि हथकड़ी पहनकर हुआ है। जनता के हित व कार्यकर्ताओं के लिए मैं कुछ भी त्याग कर सकता हूं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि अधिकारी अगर घूस मांगे तो घूसा दो, उसके बाद भी न माने तो जूता दो। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed