फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिना आंखों का ये व्यक्ति नेत्रहीन बच्चों के जीवन में भर रहा उजाला, भारत विकास परिषद ने किया सम्मानित

Wed, 17 Jul 2019 02:01 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 17 Jul 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
Blind man learn skill to blind students in Varanasi Bharat vikas parishad awarded
काशीनाथ त्यागी को सम्मानित करते भारत विकास परिषद के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

भारत विकास परिषद ने वाराणसी में एक अनोखी पहल की है। भारत विकास परिषद नेत्रहीनों के जीवन में उजाला भरने वाले काशीनाथ त्यागी को सम्मानित किया है। भारत विकास परिषद के तत्वावधान में बुधवार को चांदपुर क्षेत्र में आयोजित 'काशी नेत्रहीन सहायतार्थ' का आयोजन किया गया। इस मौके पर लाभार्थियों की जरूरत के आधार पर ब्रेल लिपि में प्रकाशित हाई स्कूल और इंटर की पुस्तकें एवं आवश्यक सामग्री दी गई। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...

Blind man learn skill to blind students in Varanasi Bharat vikas parishad awarded

वाराणसी के कछवां बाजार स्थित आदर्श दृष्टीहीन पुर्नवास एवं प्रशिक्षण केंद्र बिना किसी सरकारी सहयोग के संचालित हो रहा है। जहां लगभग 30 छात्र-छात्राएं प्रशिक्षित हो रहे हैं। जिन्हे संचालक एवं प्रशिक्षक काशीनाथ त्यागी द्वारा ब्रेल लिपि, चलने-फिरने ही नहीं सर्फ, मोमबत्ती, अगरबत्ती आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही इस केंद्र पर छात्रों के लिए आवासीय सुविधा भी है। 

Blind man learn skill to blind students in Varanasi Bharat vikas parishad awarded
ब्रेल लिपि में छपी किताब को पढ़ता नेत्रहीन छात्र - फोटो : अमर उजाला

केंद्र के संचालक एवं इन प्रतिभाशाली छात्रों के मार्गदर्शक काशीनाथ त्यागी ने दृष्टीहीन होकर भी न केवल उच्च शिक्षा हासिल किया, बल्कि उस शिक्षा का उपयोग गरीब, लाचार दृष्टीहीन छात्रों के जीवन को संवारने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में कर रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर और संसाधनों की कमी है, फिर भी ये अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Blind man learn skill to blind students in Varanasi Bharat vikas parishad awarded

काशी नेत्रहीन सहायतार्थ कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के सदस्यों द्वारा वन्देमातरम् गा कर किया गया। जिसके बाद परिषद की ओर से पुर्नवास एवं प्रशिक्षण केंद्र के छात्र-छात्राओं के लिए ब्रेल लिपि में हाई स्कूल और इंटर की पुस्तकें, अनाज, बर्तन आदि प्रदान किया गया। साथ इन दिव्यांग छात्र-छात्राओं द्वारा बनाये गये 50 किलो डिटर्जेंट पाउडर को शाखा के सदस्यों ने खरीदकर उनका उत्साह वर्धन किया।

विज्ञापन
Blind man learn skill to blind students in Varanasi Bharat vikas parishad awarded
भारत विकास परिषद के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

'भारत विकास परिषद काशी' के अध्यक्ष रजत मोहन पाठक ने कहा कि कल और आज के आयोजन से जो अनुभव मिला है कि हमारी मुसीबत, मुसीबत नहीं बहाना है। इन दिव्यांगों को देखकर हमें प्रेरणा मिलती है और इन प्रतिभाशाली छात्रों के मार्गदर्शक काशीनाथ त्यागी ने समाज को नई दिशा दिखाई है। हम शुक्रगुजार है कि हमारी शाखा की सदस्या हिना मेहरोत्रा और अभिषेक मेहरोत्रा ने हमारे समाज के लिए हीरो काशीनाथ त्यागी व उनकी संस्था को परिषद से जोड़ा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed