गांव की मिट्टी में पला बढ़ा भोजपुरी सिनेमा अब वैश्विक स्तर पर छाने को तैयार है। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार अब ब्रिटेन की राजधानी लंदन में अपना जलवा बिखेरेंगे। मौका है अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह का। आगे की स्लाइड्स में जानिए..
2 of 7
मनोज तिवारी
- फोटो : SELF
जी हां, भोजपुरी फिल्मों के नामचीन कलाकार इस बार लंदन में अपना परफार्मेंस देंगे। इस दौरान कई बालीवुड कलाकारों के भी मौजूद रहने की भी संभावना है। इस समारोह में भोजपुरी सिनेमा के नामचीन कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा।
3 of 7
pawan singh
- फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह में इस बार भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार और सांसद मनोज तिवारी, मेगास्टार रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ, ड्रीम गर्ल सुभी शर्मा, पाखी हेगड़े, सीमा सिंह, श्यामली श्रीवास्तव, एंग्री यंग मैन पवन सिंह और राजीव मिश्रा परफार्मेंश देंगे।
4 of 7
aamir khan malini awasthi zaira wasim
बताया जा रहा है कि चर्चित गायिका मालिनी अवस्थी भी अवार्ड समारोह में मौजूद रहेंगी।कहा तो ये भी जा रहा है कि बॉलीवुड स्टार शॉट गन शत्रुधन सिन्हा और गोविंदा भी समारोह में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम के टिकट मिलने शुरू हो गए हैं।
5 of 7
कई भोजपुरी फिल्में कर चुकी हैं करोड़ों का कारोबार
एक टिकट करीब पांच हजार रुपये का है। बता दें कि एक समय में लोग भोजपुरी सिनेमा का मजाक उड़ाते थे और इसे गंभीरता से नहीं लेते थे लेकिन आज यह दो हजार करोड़ का विशालयकाय उद्योग बन चुका है।