{"_id":"58ba3a774f1c1b4055830c13","slug":"ballia-mau-azamgarh-voting-began-see-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में देखें बलिया, मऊ और आजमगढ़ में मतदान के रंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों में देखें बलिया, मऊ और आजमगढ़ में मतदान के रंग
टीम डिजीटल, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 04 Mar 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
voting in azamgarh, ballia , mau
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के छठें चरण के तहत आज बलिया, मऊ और आजमगढ़ में मतदान शुरू हुआ। इन जिलों में सुबह से लाइनों में मतदाताओं की भारी कतार देखी जा रही है। बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा मतदाता वोट देने पहुंचे हैं।
voting in azamgarh, ballia , mau
- फोटो : अमर उजाला
मतदाताओं का कहना है कि पहले मतदान फिर जलपान। मतदाताओं की भारी भीड़ से वोट देने के लिए उन्हें घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। आजमगढ़ के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अंडाखोर में मतदान करने आई अनीता यादव ने कहा कि वह पहली बार मतदान करने आई हैं।
voting in azamgarh, ballia , mau
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि वोट देकर बहुत अच्छा लग रहा है। क्षेत्र और देश का विकास करने वाले प्रत्याशी को वोट देंगी। वहीं मऊ के घोषी विधानसभा सीट के अमिला बूथ नंबर 26 पर ईवीएम में खराबी से मतदान में बाधा आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
voting in azamgarh, ballia , mau
- फोटो : अमर उजाला
वहीं तीनों ही जिलों में बड़ी संख्या में युवा और बुजुर्ग मतदाता वोट देने के लिए लाइन में लगे हैं। बता दें कि बता दें कि लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बनने के लिए बलिया में 23 लाख 47 हजार 977 मतदाता1412 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
voting in azamgarh, ballia , mau
- फोटो : अमर उजाला
यहां सात विधानसभा क्षेत्रों में कुल 96 उम्मीदवार मैदान में है। वहीं आजमगढ़ की दस विधानसभाओं में कुल 116 प्रत्याशी चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं। इनके भाग्य का फैसला शनिवार को जनपद के 3429522 मतदाता 2298 मतदान केंद्रों पर करेंगे।