पूर्वांचल में भाजपा के विजय रथ को आगे बढ़ाने के लिए पीएम मोदी मिर्जापुर पहुंचे। पीएम मोदी की रैली को देखते हुए पूरा मैदान केसरिया रंग से रंग गया। भारी भीड़ से गदगद पीएम मोदी ने आज कहा कि आज भीड़ का रिकॉर्ड टूट गया।
2 of 10
pm modi rally in mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने भीड़ का मूड देखते हुए भोजपुरी में अपने भाषण की शुरुआत की और खुद को प्रधानसेवक बताया। कहा कि माई के सेवकों को प्रधान सेवक का प्रणाम। कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव सपा, बसपा और कांग्रेस से मुक्ति का उत्सव है।
3 of 10
pm modi rally in mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने अपने चिर परिचित अंदाज में जनता के साथ सीधा संवाद किया। पीएम ने स्थानीय मुद्दे को उठाते हुए कहा कि 13 साल पहले मुलायम सिंह ने भटौली पुल का काम शुरु कराया था जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है।
4 of 10
pm modi rally in mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि अगर ये पुल सैफई में बनना होता तो ये 13 महीने में बन जाता। मिर्जापुर के पत्थर के बारे में कहा कि मायावती जी ने यहां से पत्थर मंगाए लेकिन बताया राजस्थान का। उन्होंने कहा कि मायावती जी मिर्जापुर के पत्थर से इतना नफरत क्यों है।
5 of 10
pm modi rally in mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
यूपी की जनता ने ऐसा तार बिछा दिया है की 11 मार्च को सपा, बसपा और कांग्रेस को करंट लगने वाला है । 14 सितंबर 2016 को मड़िहान राहुल की खाट सभा थी । राहुल जी का हाथ तार से लग गया था। इस पर गुलाम नबी आजाद ने उन्हें तार से दूर रहने को बोला था।