फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बलिया गोलीकांड: मुख्या आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बोला पीड़ित परिवार- धीरेंद्र को दी जाए फांसी, जीने का सहारा दे सरकार

Sun, 18 Oct 2020 05:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 18 Oct 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
Ballia firing murder case update: After arrest of main accused victim family demand Dhirendra should be hanged
पीड़ित परिवार। - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में जयप्रकाश पाल की हत्या के बाद पूरे परिवार के लोग सदमे में हैं। बुजुर्ग मां प्यारी देवी का जहां रोते-रोते बुरा हाल है, वहीं मृतक की पत्नी निरंतर विलाप करते हुए बेसुध है। पुत्री सुमन भी पिता की मौत के बाद बुरी तरह से आहत है।

Ballia firing murder case update: After arrest of main accused victim family demand Dhirendra should be hanged
मृतक की बेटी और मां।

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूरा परिवार एक स्वर में सरकार से आरोपी को मृत्यु दण्ड की मांग के साथ पालन पोषण के लिए आर्थिक मदद की मांग कर रहा है। मृतक की पत्नी धर्मशीला देवी की मांग है कि जैसे मेरे पति की जान गई है उसी तरह मारने वाले को फांसी दी जाए।

Ballia firing murder case update: After arrest of main accused victim family demand Dhirendra should be hanged
बलिया में युवक की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि पति कमा कर लाते थे तो परिवार का भरण पोषण होता था। उनके नहीं रहने के बाद परिवार पर भारी आर्थिक संकट आ गया है। छह पुत्र और दो पुत्रियों की पढ़ाई-लिखाई, खानपान सहित पालन पोषण के लिए 50 लाख रुपये सरकार मुहैया कराए। पिता की मृत्यु के बाद बेटे अभिषेक ने भी मांग की है कि पिता की मौत की तरह मारने वाले को भी फांसी दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ballia firing murder case update: After arrest of main accused victim family demand Dhirendra should be hanged
मृतक की बेटी बेहोश हुई - फोटो : अमर उजाला

मां को पेंशन और परिवार के भरण पोषण के लिए 50 लाख रुपये आर्थिक मदद के तौर पर दिए जाएं। अभिषेक ने क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह का नाम लेते हुए कहा कि हमारे भी विधायक तो वही हैं, लेकिन हमारे यहां एक बार भी पूछने तक नहीं आए कि हम किस हाल में हैं। दो पुत्रियों में बड़ी सुमन ने भी मां और भाई की तरह मांग की है कि आरोपी को फांसी, मम्मी को पेंशन और परिवार चलाने के लिए आर्थिक मदद मुहैया कराई जाए।

विज्ञापन
Ballia firing murder case update: After arrest of main accused victim family demand Dhirendra should be hanged
हत्याकांड में आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला

मुख्य आरोपी धीरेंद्र गिरफ्तार :
बलिया के दुर्जनपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी 75 हजार के इनामी धीरेंद्र प्रताप सिंह को रविवार को यूपी एसटीएफ ने लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले शनिवार की सुबह ही वारदात में नामजद 75-75 हजार के इनामी संतोष यादव और अमरजीत यादव को बलिया पुलिस ने गिरफ्तार किया था। धीरेंद्र सिंह पर यूपी पुलिस ने 75 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। अब तक आठ नामजद और करीब 25 अज्ञात आरोपियों में सिर्फ 9 की गिरफ्तारी हो चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed