Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Six years later, cattle traders from Haryana, Punjab, Bihar, and Pilibhit have arrived in Nandi Gram.

Ballia News: छह साल बाद नंदी ग्राम में उतरे हरियाणा, पंजाब, बिहार व पीलीभीत के पशु व्यापारी

Fri, 13 Nov 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Six years later, cattle traders from Haryana, Punjab, Bihar, and Pilibhit have arrived in Nandi Gram.
ददरी मेला के मीना बाजार में दुकानों के आवंटन के लिए लगी दुकानदारों की भीड़।संवाद - फोटो : 1
बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेले का नंदी ग्राम छह साल बाद एक बार फिर पशुधन की चहल-पहल से गुलजार होने को तैयार है। पारंपरिक पशु मेले में हरियाणा, पंजाब, बिहार और पीलीभीत समेत विभिन्न स्थानों से पशु व्यापारी पहुंचने लगे हैं। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने पशु मेला परिसर का निरीक्षण कर पशुओं और व्यापारियों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने दूसरे राज्यों से आने वाले व्यापारियों को रास्तों, पुलों और सीमावर्ती क्षेत्रों में होने वाली संभावित परेशानियों से बचाने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश देने की बात कही। इस बार मेले में व्यापारियों और दर्शकों के मनोरंजन के लिए उच्चस्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार गुप्ता उर्फ मिठाई लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

छह साल बाद नंदी ग्राम में लौटी रौनक-इतिहासकार डॉ. शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने बताया कि पहले ददरी मेले में घोड़े, गाय, बैल, बछड़े-बछिया, भैंस, खच्चर, गधे, कुत्ते, बिल्ली और बकरियों की खरीद-बिक्री होती थी। कोरोना महामारी और पशुओं में लंपी बीमारी के कारण प्रशासन ने पशु मेले पर प्रतिबंध लगा दिया था। उन्होंने बताया कि समय के साथ छोटी नस्ल की पुंगनूर, गिर और गंगातीरी गायों के प्रति आकर्षण बढ़ा है। कुत्ते-बिल्लियों का बाजार भी बढ़ रहा है। पशु मेले को उसकी पुरानी पहचान दिलाने के लिए इन बदलावों के अनुरूप कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीना बाजार की 342 दुकानें बिकीं, 40.80 लाख की आय-ददरी मेले का मीना बाजार कार्तिक पूर्णिमा स्नान से शुरू होगा। इसके लिए दुकानदार दुकान लगाने को भूमि खरीद रहे हैं। बृहस्पतिवार को 342 दुकानों की बिक्री से नगर पालिका को 40.80 लाख रुपये की आय हुई। मीना बाजार में कुल 1132 दुकानें सजाई जानी हैं। सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा ने बताया कि दुकानों के आवंटन में पारदर्शिता बरती जा रही है। दुकानदारों को धनराशि जमा करते ही दुकान का नंबर आवंटित किया जा रहा है।

झूला, प्रदर्शनी समेत पांच आइटमों की आज होगी नीलामी-मीना बाजार में झूला, प्रदर्शनी, पार्किंग, लकड़ी बाजार और गदहा बाजार समेत पांच प्रमुख आइटमों की नीलामी शुक्रवार को होगी। सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा ने बताया कि कलेक्ट्रेट स्थित गंगा बहुद्देशीय सभागार में सुबह 11 बजे से ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसका यू-ट्यूब पर सीधा प्रसारण भी होगा। नीलामी जिलाधिकारी की ओर से गठित जिला स्तरीय नीलामी एवं टेंडर समिति की निगरानी में संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed