{"_id":"5ad09e364f1c1b4d638b45b1","slug":"ballia-college-students-outrage-after-exam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बलियाः स्नातक की परीक्षा के बाद छात्रों ने मचाया बवाल, जमकर चले ईँट- पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलियाः स्नातक की परीक्षा के बाद छात्रों ने मचाया बवाल, जमकर चले ईँट- पत्थर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Updated Sat, 14 Apr 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
ballia
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया के ताड़ीबड़ा स्थित स्वतंत्र अनिरुद्ध महाविद्यालय में शुक्रवार को छात्रों को जमकर बवाल मचाया। छात्रों के इस उपद्रव से कॉलेज परिसर में हड़कंप की स्थिति रही। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी भांजकर छात्रों को खदेड़ा। छात्रों का आरोप है कि विद्यालय द्वारा परीक्षा के दौरान सुविधा शुल्क मांगा जा रहा था। आगे की स्लाइड्स में देखें...
ballia
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के ताड़ीबड़ा गांव स्थित स्वतंत्र श्री अनिरुद्ध महाविद्यालय पर स्नातक प्रथम वर्ष की भूगोल द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा शुक्रवार की सुबह पहली पाली में थी। कमरा नंबर-आठ के कक्ष निरीक्षक और परीक्षार्थियों के बीच परीक्षा समाप्त होते ही किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान कक्ष निरीक्षक ने परीक्षार्थी पर हाथ छोड़ दिया। जिसके बाद परीक्षार्थी ने भी कक्ष निरीक्षक पर हाथ छोड़ दिया। इसके बाद अन्य परीक्षार्थी व विद्यालय के अन्य कक्ष निरीक्षक भी वहां पहुंच गए, जहां कक्ष निरीक्षकों ने परीक्षार्थी को पकड़ कर पीटना शूरू कर दिया।
ballia
- फोटो : अमर उजाला
जिससे परीक्षार्थी उग्र हो गए और ईट-पत्थर चलाने लगे। जिससे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान परीक्षार्थियों ने ईट-पत्थर चलाकर कार्यालय की खिड़की के शीशे, कुर्सी, मेज तथा गमले आदि को तोड़ दिया। यह सिलसिला आधे घंटे से अधिक समय तक चलता रहा। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने के बाद परीक्षार्थी वहां से भागे। पुलिस ने दो परीक्षार्थी को पकड़ कर थाने ले आई। केंद्र व्यवस्थापक अनिता त्रिपाठी षने दो छात्रों के विरूद्ध नामजद तहरीर दिया। जिसमें करीब 100 परीक्षा की कापियां लेकर भाग जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ballia
- फोटो : अमर उजाला
परीक्षा केंद्र की व्यवस्थापक अनिता त्रिपाठी ने बताया कि भूगोल द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा चल रही थी। इसी बीच विश्वविद्यालय की तरफ से उडनदस्ता टीम पहुंचा। जिसने नकल करते हुए एक परीक्षार्थी को पकड़ा। उडनदस्ता के जाने के बाद कमरा नम्बर-आठ में कक्ष निरीक्षक ने एक परीक्षार्थी को नकल करने से रोका तो वह कक्ष निरीक्षक के साथ मारपीट करने पर उतारू हो गया।
विज्ञापन
यूपी 100 योजना करेगी जिले में काम
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अन्य परीक्षार्थी भी कक्षा से बाहर आ गए और उग्र होकर ईट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। पकड़े गए परीक्षार्थी रसड़ा थाना क्षेत्र के नागपुर निवासी अम्बरीष पांडेय ने बताया कि कापी बदलने के लिए दो हजार रुपए की मांग की गई थी। मेरे द्वारा 1910 रुपया दिया गया था। लेकिन मेरी कापी नहीं बदली गई। नगरा थाना क्षेत्र के कोदई निवासी छात्र विकास कुमार सिंह ने कहा कि दो सौ रुपए की मांग की जा रही थी। नहीं देने पर विद्यालय के लोग अभद्रता की।