फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आजमगढ़ में दलित बस्ती पर समुदाय विशेष का हमला, जो जहां मिला उसे वहीं पीटा

Sat, 02 Jun 2018 02:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 02 Jun 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh muslim youth attack on dalit basti
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में मामूली विवाद में सामुदाय विशेष ने दलित बस्ती पर हमला बोल दिया है। दलित परिवार के लोगों की सामुदाय विशेष ने जमकर पिटाई की। घटना आजमगढ़ जिले की है। बखरा गांव में बच्चे से हुए विवाद के बाद समुदाय विशेष के लोगों ने दलित बस्ती पर हमला बोल दिया। जो जहां मिला उसे वहीं जमकर पीटा। हमले में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सामुदाय विशेष के लोगों ने बस्ती में जमकर तोड़फोड़ भी की है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। 

 
Azamgarh muslim youth attack on dalit basti
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
घायलों को खरेवां के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तनाव के बाद कई थानों की फोर्स गांव में तैनात कर दी गई है। एसपी ग्रामीण, सीओ फूलपुर देर रात तक मौके पर मौजूद रहे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।  

 
Azamgarh muslim youth attack on dalit basti
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, बखरा गांव में गुरुवार रात आठ बजे एक समुदाय विशेष युवक का दलित बस्ती के रहने वाले अमन पुत्र रामअचल राम से विवाद हो गया था। इसके बाद अमन घर चला गया। थोड़ी देर बाद समुदाय विशेष के लोगों ने दलित बस्ती पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Azamgarh muslim youth attack on dalit basti
azamgarh police - फोटो : अमर उजाला
हमले से दलित बस्ती में अफरा-तफरी मच गई। हमले में सनोज, शिला, रामअचल, बिक्रम, जग्गी, अमन, अच्छेलाल, सनी, विशाल समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर डायल-100 सहित सरायमीर, दीदारगंज, फूलपुर आदि थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। 
 
विज्ञापन
Azamgarh muslim youth attack on dalit basti
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरेवां पहुंचाया। थोडी ही देर में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एनपी सिंह, सीओ फूलपुर मौके पर पहुंच गए। तनाव को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई। एएसपी ने बताया कि मामूली विवाद में मारपीट हुई है। स्थिति नियंत्रण में है। वहीं सूत्रों की मानें तो दोनों पक्षों में गोकशी को लेकर तनाव था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed