{"_id":"5b0fd80a4f1c1b9f6e8b5792","slug":"five-star-swis-suite-will-be-make-for-kumbh-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुंभ में बनेंगे आलीशान स्विस सूइट, शुरू हुई बुकिंग, जानिए पैकेज की शुरुआती कीमत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ में बनेंगे आलीशान स्विस सूइट, शुरू हुई बुकिंग, जानिए पैकेज की शुरुआती कीमत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज संगम तट पर लगने वाले कुंभ-2019 के दौरान तारांकित होटलों जैसी सुविधा वाले स्विस सूइट बनाए जाएंगे। ये जूना अखाड़े के निर्धारित क्षेत्र के आसपास होंगे। स्विस सूइटों में रहकर देशी-विदेशी सैलानी भारतीय संस्कृति और अध्यात्म को न केवल करीब से देख सकेंगे बल्कि कुंभ के विश्वविख्यात स्नान मेलों में शामिल होने का उनके लिए यह अपनी तरह का अलग अहसास भी होगा। आगे की स्लाइड्स में देखें...
कुंभ मेला
- फोटो : amar ujala
पर्यटन एजेंसियों ने सात महीने पहले ही इनकी बुकिंग शुरू कर दी है। अब तक आधा दर्जन विदेशी सैलानियों ने इसकी प्री बुकिंग कराई है। 2019 के कुंभ मेले की सरकारी स्तर पर चल रहीं तैयारियों के बीच पर्यटकों, विशिष्टजनों के लिए पर्यटन एजेंसियों ने भी इस बार खास पैकेज तैयार किए हैं। इस महा स्नानपर्व को पर्यटन से जोड़ने के लिए प्रयाग क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त स्विस सूइट लगाने की तैयारी है।
kumbh 2019
- फोटो : amar ujala
यहां आने वाले पर्यटकों को मेडिटेशन, योगा, हवन आदि सुविधाओं के अलावा नागा साधुओं और मठ-अखाड़ों की फोटोग्राफी कराने जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात पैकेज में शामिल है। स्विस सूईट के ऑनलाइन किए जा रहे प्रचार-प्रसार में पर्यटन एजेंसियां ‘नागा साधुओं का पड़ोसी बनें’ टैगलाइन का इस्तेमाल कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंभ का लोगो
- फोटो : amar ujala
विदेशी सैलानियों के लिए तैयार इस पैकेज की शुरुआती कीमत 16 हजार रुपये है और इसके लिए एडवांस बुकिंग करानी होगी। कोई भी निर्धारित रकम जमा कर इसकी बुकिंग करा सकता है। ट्रैवेल असिस्टेंस के निदेशक रोनाल्ड बेंजामिन नाडर ने कहा कि कुंभ एक ऐसा अवसर है जब सैलानी यहां आना चाहते हैं। अब तक स्विस सूईट के लिए विदेशी सैलानियों से आधा दर्जन से अधिक बुकिंग प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
bedroom
- फोटो : bedroom
स्विस सूइट में होंगी ये सुविधाएं
- वातानुकूलित तंबू
- जरूरतों के हिसाब से आधुनिक फर्नीचर
- वाई-फाई की सुविधा
- गरम और ठंडा पानी
- योगा, मेडिटेशन, फोटोग्राफी, बोन फायर आदि की सुविधा