फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कीकी चैलेंज' को लेकर बनारस में भी अलर्ट, वीडियो किया अपलोड तो जाना पड़ेगा जेल

Fri, 03 Aug 2018 02:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 03 Aug 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
Alert for kiki challenge in varanasi
फाइल फोटो

कनाडाई रैप आर्टिस्ट ड्रेक के नए गाने के बोल कीकी, डू यू लव मी ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के निर्देश पर वाराणसी सहित जोन के सभी दस जिलों की पुलिस को कीकी चैलेंज में शामिल होने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की बात कही गई है। इसके लिए यूपी  पुलिस ट्विटर सहित सोशल मीडिया के अन्य सभी माध्यमों का सहारा लेकर आमजन से अपील कर रही है कि अपने बच्चों को कीकी चैलेंज में ना शामिल होने के लिए समझाएं और संभावित खतरे के बारे में बताएं। आगे की स्लाइड्स में देखें..
Alert for kiki challenge in varanasi
kiki challenge
कीकी चैलेंज के तहत कीकी, डू यू लव मी से शुरू होने वाले इस गाने के बोल पर चलती कार की अगली सीट से नीचे उतर कर डांस करना होता है और फिर वापस चलती कार में बैठ जाना होता है। इस दौरान ड्राइविंग सीट पर बैठे शख्स को डांस करने वाले का वीडियो बनाना रहता है। 
Alert for kiki challenge in varanasi
kiki challenge
ऐसे में कीकी चैलेंज में शामिल होने के साथ ही अगल-बगल और पीछे से गुजरने वालों को भी सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बढ़ गया है। इसे लेकर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने प्रदेश की पुलिस को निर्देश दिया है कि कीकी चैलेंज में कोई शामिल होता दिखे या सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करे तो उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और एमवी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Alert for kiki challenge in varanasi
इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि सोशल मीडिया के सहारे कीकी चैलेंज में शामिल न होने के लिए लोगों को आगाह किया जा रहा है। थानेदारों को आगाह किया गया है कि जो कोई इस चैलेंज में शामिल होता दिखे उसके खिलाफ कार्रवाई में देर न की जाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed