फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में आज चुनावी शंखनाद करेंगे अखिलेश यादव

Sun, 04 Feb 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 04 Feb 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav will come in varanasi tomorrow
अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी छोटे दलों को साथ लेकर चुनाव के परिणाम अपने पक्ष में करने की तैयारी में जुट गए हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव आज बनारस के कटिंग मेमोरियल इंटर कालेज के मैदान में जनवादी सोशलिस्ट पार्टी द्वारा आयोजित सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्वाभिमान रैली में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने आ रहे हैं। आगे की स्लाइड्स देखें...


 
Akhilesh yadav will come in varanasi tomorrow
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
अगले साल 2019 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसको देखते हुए समाजवादी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। अखिलेश यादव ‘स्वाभिमान रैली’ के मंच से लोकसभा चुनाव के लिए शखनांद कर सकते हैं। 

 
Akhilesh yadav will come in varanasi tomorrow
अखिलेश यादव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र में होने वाली जनवादी सोशलिस्ट पार्टी की रैली में अखिलेश यादव का शामिल होना बड़ा संकेत है कि सपा अगले साल के चुनाव की तैयारी के लिए पूर्वांचल में ‌बिगुल फूंकने को तैयार है। सपा अध्यक्ष भले ही इस कार्यक्रम में शामिल होने आ रहें हो लेकिन रैली स्थल पर न तो सपा का झंडा होगा और न ही पार्टी कार्यकर्ता उनके नाम के नारे लगाएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akhilesh yadav will come in varanasi tomorrow
अखिलेश यादव

सपा के जिला एवं महानगर इकाई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सभा की तैयारियों में जुटे हुए हैं। लखनऊ के नेता भी कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारियों में जुटे हैं। आसपास के जिलों के लोगों से भी संपर्क किया जा रहा है। चौहान समाज के लोगों की भारी संख्या में सहभागिता होने जा रही है। 

 
विज्ञापन
Akhilesh yadav will come in varanasi tomorrow
अखिलेश यादव
मछली शहर के पूर्व सांसद तूफानी सरोज के नेतृत्व में पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र, डा. रामबालक पटेल आदि ने पिंडरा ब्लाक में जनसंपर्क कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष डा. पीयूष यादव और महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने अलग-अलग नेताओं की टीमें बनाकर क्षेत्र में जन संपर्क करने को कहा है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed