सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बुधवार को आजमगढ़ की धरती से भाजपा और योगी सरकार पर करारा हमला बोला। उनके कई बयान तो ऐसे हैं जिनसे सूबे की राजनीति गरम हो सकती है। आगे की स्लाइड्स में टॉप-10 बयान
2 of 11
जनसभा को संबोधित करते पूर्व सीएम अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ के नत्थुपुर में आयोजित शहीद मेला में अखिलेश यादव शामिल हुए। इसके बाद जनसभा को को संबोधित किया। पूर्व सीएम को सुनने के लिए उम्मीद से ज्यादा भीड़ जुटी थी।
3 of 11
आजमगढ़ में अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
अपराध रोकने के लिए यूपी-100 योजना शुरू की थी। अब सीएम ने बनारस ने कहा कि इसे भी बंद कर देंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार रोकिए नहीं तो 2019 में जनता आपको ठीक कर देगी।
4 of 11
आजमगढ़ में अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
सीएम अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने यश भारती सम्मान बंदकर खिलाड़ियों और सैनिकों का अपमान किया है। सरकार कहती है कि यश भारती हमने अपने लोगों को दिया। अब प्रदेश सरकार सैफई स्टेडियम का नाम बदल कर तो मेजर ध्यानचंद के नाम पर कर रही है, वहीं उन्हीं के बेटे की यश भारती पेंशन रोक दी।
5 of 11
पूर्व सीएम अखिलेश
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने साजिश के तहत काम रोका है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लिए 60 फीसदी जमीन अधिग्रहीत की जा चुकी थी। हम सत्ता में आए तो सबसे पहले इसे बनवाएंगे।