फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी में फिल्मी सितारों के बीच फैशन का जलवा, देखें तस्वीरें...

Mon, 28 Aug 2017 06:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 28 Aug 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
Fashion Show in Varanasi with film stars see photos
khesari lal yadav - फोटो : अमर उजाला

राजपाल यादव, खेसारी लाल यादव जैसे फिल्मी सितारों के बीच ‘फैशन का है ये जलवा...’ की धुन पर काशी में जब मॉडलों ने कैटवॉक किया तो पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मौका था होटल हिन्दुस्तान में आयोजित एम्परर मीडिया एवं इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित फैशन शो का। आगे स्लाइड में देखें शानदार तस्वीरें...

Fashion Show in Varanasi with film stars see photos
fashion show in varanasi - फोटो : अमर उजाला

इंडियन ड्रेसेज में सजी-धजी मॉडलाें को करीब से देखने के लिए लोग बहुत उत्सुक रहे। पहला शो इंडियन ड्रेेसेज कै टेगरी का था। इसके बाद बारी थी इंडो वेस्टर्न ड्रेेसेज में रैंप पर वॉक करने की। तेज संगीत की धुन के बीच मॉडलों ने अपने अंदाज से उपस्थित दर्शकों को कु र्सियां छोड़कर झूमने पर विवश कर दिया।

Fashion Show in Varanasi with film stars see photos
fashion show in varanasi - फोटो : अमर उजाला

रात 8:30 बजे से शुरू हुआ फैशन शो का सिलसिला देर रात तक चला। पूरा हाल खचाखच भरा हुआ था। मॉडलों की एक-एक अदा पर दर्शक अपनी कुर्सी से उछलकर खड़े हो जा रहे थे। बाउंसरों को उन्हें संभालने में बहुत मशक्कत करनी पड़ी। आयोजक अखिलेश ने बताया कि मॉडल हंट के जरिए हम लोग अपनी आने वाली फिल्म के लिए ‌ह‌िरोइन का चयन करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Show in Varanasi with film stars see photos
fashion show in varanasi - फोटो : अमर उजाला

इसी के तहत यह फैशन शो आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिनेता राजपाल यादव, चर्चित मॉडल अनारा गुप्ता, भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव, भोजपुरी अभिनेत्री रितु सिंह और भोजपुरी आइटम डांस क्वीन सीमा सिंह भी मंच पर मौजूद थीं।

विज्ञापन
Fashion Show in Varanasi with film stars see photos
fashion show in varanasi - फोटो : अमर उजाला
वहीं अभिनेता राजपाल यादव ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि बनारस तो मेरे दिल में बसता है। कई बार मैं बनारस आ चुका हूं लेकिन पहली बार जनता से रूबरू होने का मौका मिला है। यहां की जनता जितना सम्मान देती है, जितना प्यार देती है वह कहीं और मिलना नामुमकिन है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed