{"_id":"5afbb2ed4f1c1b165e8b4c99","slug":"administration-officer-express-eyes-scene-of-varanasi-flyover-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाबा संकटमोचन ने बचाई मेरी और बेटी की जान, प्रशासनिक अधिकारी ने बयां की आंखों देखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा संकटमोचन ने बचाई मेरी और बेटी की जान, प्रशासनिक अधिकारी ने बयां की आंखों देखी
Thu, 17 May 2018 08:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 17 May 2018 08:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरी और मेरी बेटी की जान बाबा संकटमोचन ने बचा ली। फ्लाईओवर की चपेट में आने से बाल-बाल बचे बरेली में तैनात कारागार प्रशासन के अधिकारी विजय राय ने ‘अमर उजाला’ को फोन कर आपबीती सुनाई। कहा, अगर उनकी कार को महानगर बस ने ओवरटेक न किया होता तो बीम सीधे उनकी कार पर गिरती और वह और उनकी बेटी बच नहीं पाती।
2 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
राय ने बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट से बेटी के साथ कार से वापस लौट रहे थे। हादसे के चंद सेकेंड पहले उनकी कार को महानगर बस के ड्राइवर ने ओवरटेक किया। यह देख उन्होंने कार की गति धीमी कर दी और देखते ही देखते दो बीम एक-एक कर तेज धमाके के साथ जमीन पर गिर पड़े।
3 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
राय ने बताया कि पल भर के लिए उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया था। वहीं, फ्लाईओवर पर काम कर रहे मजदूर बीम गिरते ही भाग निकले। थोड़ी देर के लिए कोई भी कुछ समझ और कर पाने की स्थिति में ही नहीं था। धूल का गुबार थमा तो चीख-पुकार मच गई और लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
लगा जैसा बम का धमाका हुआ हो
4 of 6
हादसा
- फोटो : amar ujala
लहरतारा से कैंट जा रहे माला बेचने वाले बाइक सवार नक्खीघाट निवासी नसीरुद्दीन मंडलीय अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। बताया, हादसे में वह बाल-बाल बच गया। बीम के गिरते ही ऐसा लगा जैसा बम का धमाका हुआ हो। हादसे में नसीरुद्दीन की बाइक दब गई और उसके सिर पर चोट आई।
विज्ञापन
लगा था जाम और फिर मची भगदड़
5 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
दुर्घटनास्थल के समीप कपड़ा प्रेस करने वाले बद्री प्रसाद ने बताया कि जब दोनों बीम गिरीं, उस समय जाम लगा हुआ था। किनारे चल रहे बाइक सवार तो कूदकर बच गए पर लेकिन बीम के नीचे वाहनों में फंसे लोगों की सिर्फ चीख-पुकार ही सुनाई दे रही थी। कुछ देर के लिए धूल के गुबार के चलते कुछ भी दिखाई ही नहीं दिया। राहत और बचाव के कार्य में बहुत देर हुई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।