{"_id":"5afbb0954f1c1bd3408b59b4","slug":"administrative-error-is-the-main-reason-of-varanasi-flyover-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लापरवाही और प्रशासनिक चूक बनी हादसे का कारण, अगर किया होता ये काम तो शायद बच जातीं जिंदगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही और प्रशासनिक चूक बनी हादसे का कारण, अगर किया होता ये काम तो शायद बच जातीं जिंदगियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 17 May 2018 08:06 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकाघाट फ्लाईओवर हादसा लापरवाही और प्रशासनिक चूक के कारण हुआ है। इसका निर्माण शुरू होने से ही यहां लगातार सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जाती रही है। सेतु निगम की निगरानी में इसका निर्माण सितंबर, 2015 से शुरू कराया गया है।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
2019 मार्च में इसे पूरा करना था लेकिन वाहनों के दबाव का हवाला देकर काम को अक्तूबर, 2019 में पूरा करने की मियाद बढ़ाई गई थी। कई बार प्रशासन को चेताया गया कि रूट डायवर्जन करके यहां निर्माण कराया जाए नहीं तो हादसा हो सकता है।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
हर समय इस मार्ग पर आवाजाही के बावजूद फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान न तो रूट डायवर्ट किया गया और न ही सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा गया। ताक पर सुरक्षा मानकों को रखकर हो रहे निर्माण में तकनीकी दिक्कत के चलते हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
जानकारों की मानें तो जहां इस तरह का निर्माण होता है, उस पूरे इलाके को सील कर दिया जाता है। निर्माण कार्य से चार चार फीट दाएं-बाएं बैरिकेडिंग की जाती है। आवागमन को सीमित कर दिया जाता है। वहां लाल झंडे, लाल लाइट लगाई जाती हैं। यहां ऐसा सुरक्षा मानक नहीं थे। यही नहीं, जहां वाहनों का दबाव अधिक होता है, वहां रात में काम कराया जाता है। नियमानुसार दिन में काम वहीं कराना चाहिए, जहां जगह मिलती हो और किसी की जान के लिए खतरा न हो।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
निर्धारित अवधि में काम पूरा कराने का दबाव है। वाहनों को डायवर्ट करने के लिए कई बार जिला प्रशासन और यातायात विभाग से लेकर यातायात पुलिस से कहा गया। काफी संकरा रास्ता होने के साथ यहां काम चुनौतीपूर्ण है। घटना का कारण अभी समझ में नहीं आ रहा है।
- केआर सूदन, परियोजना अधिकारी, उप्र सेतु निगम
- केआर सूदन, परियोजना अधिकारी, उप्र सेतु निगम