फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akasa Air Passenger Found with Lakhs in Cash Income Tax Department Begins Questioning in varanasi airport

वाराणसी एयरपोर्ट: अकासा एयर के यात्री से लाखों रुपये की नकदी बरामद, इनकम टैक्स ने शुरू की पूछताछ; जानें मामला

Wed, 26 Aug 2026 06:51 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 26 Aug 2026 06:51 PM IST
सार

बाबतपुर एयरपोर्ट पर नवी मुंबई से पहुंचे अकासा एयर के यात्री सचिन सिंह के पास जांच के दौरान लाखों रुपये की नकदी मिली। सूचना पर इनकम टैक्स विभाग की टीम ने यात्री से पूछताछ शुरू की। रकम के स्रोत और वास्तविक राशि की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। यात्री को फूलपुर थाने ले जाने की तैयारी है।

विज्ञापन
Akasa Air Passenger Found with Lakhs in Cash Income Tax Department Begins Questioning in varanasi airport
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर पर बुधवार को अकासा एयर के विमान से वाराणसी पहुंचे एक यात्री के पास से लाखों रुपये की नकदी मिलने से हड़कंप मच गया। यात्री की पहचान सुल्तानपुर निवासी सचिन सिंह के रूप में बताई जा रही है। नकदी बरामद होने के बाद एयरपोर्ट अधिकारियों ने इसकी जानकारी संबंधित विभाग को दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सचिन सिंह बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे अकासा एयर के विमान से नवी मुंबई से वाराणसी पहुंचा था। एयरपोर्ट पर नियमित जांच के दौरान उसके पास बड़ी मात्रा में नकदी मिली। इसके बाद अधिकारियों ने यात्री को रोक लिया और बरामद रकम के संबंध में जानकारी जुटाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए इनकम टैक्स विभाग को इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद इनकम टैक्स विभाग की टीम एयरपोर्ट पहुंची और यात्री से पूछताछ शुरू की। बताया जा रहा है कि सुबह से ही टीम एयरपोर्ट के विजिटर एरिया में बने एक कमरे में यात्री से नकदी के संबंध में जानकारी ले रही है। अधिकारियों की ओर से रकम के स्रोत, नकदी रखने के कारण और उससे संबंधित दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक चली पूछताछ के बाद यात्री को फूलपुर थाने ले जाने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, बरामद नकदी की वास्तविक रकम कितनी है, इस संबंध में अभी अधिकारियों की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। इसी तरह रकम के स्रोत के बारे में भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

इनकम टैक्स विभाग की जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यात्री के पास बरामद रकम कितनी है और उसका स्रोत क्या है। यदि रकम से संबंधित वैध दस्तावेज सामने आते हैं तो उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल विभागीय टीम यात्री से पूछताछ कर नकदी के स्रोत और पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।

एयरपोर्ट पर नकदी बरामद होने के बाद अधिकारियों की कार्रवाई देर तक जारी रही। मामले को लेकर यात्रियों और एयरपोर्ट कर्मचारियों के बीच भी चर्चा बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed