गाजीपुर में डबल मर्डर: मां ने रॉड से दो बेटों का कूच दिया सिर, रजाई से शव ढक जा रही थी फंदा लगाने; हिरासत में
गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को दो सगे भाइयों के शव कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। भारी वस्तु से कुचलने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के जमीन संदल ग्राम सभा के मौजा बहलाइचा रजहटी में बुधवार को दो सगे भाइयों के शव कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय करन राजभर और 11 वर्षीय आर्यन राजभर के रूप में हुई है। दोनों बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। प्रारंभिक जानकारी में किसी भारी वस्तु से कुचलने के कारण मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर सैदपुर क्षेत्राधिकारी शुभम वर्मा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली।
गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. ईरज राजा ने बताया कि खानपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि परिवार के दो बच्चे नहीं मिल रहे हैं। पुलिस ने जब कमरों की तलाशी ली तो एक कमरे में दो बच्चों के शव बरामद हुए, जो बिस्तर पर पड़े हुए थे। किसी भारी चीज से उनकी हत्या का संदेह जताया जा रहा है। परिवार में दो शादियों को लेकर मनमनुटाव रहता था। एसपी के अनुसार, बच्ची ने बताया कि मां ने ही घटना को अंजाम दिया है। वहीं, मां ने दूसरे कमरे में जाकर सुसाइड करने का प्रयास किया था। पंखे से साड़ी बरामद किया गया है। बच्ची के बयान के आधार पर पड़ताल की जा रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। बच्चों की मौत किन परिस्थितियों में हुई और कमरे में उनके साथ क्या हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
बताया गया कि बच्चों के पिता अर्जुन राजभर ने दूसरी शादी की थी। दोनों बच्चों की मौत की सूचना मिलते ही उनके दादा लालजी राजभर और दादी लालपरी भी मौके पर पहुंच गए। बच्चों के शव देखकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
एक साथ दो बच्चों की मौत से गांव में भी मातम पसरा है। ग्रामीण घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। घटनास्थल से मिले तथ्यों, परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना के सभी संभावित पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।