फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बनारस के 101 गरीबों की जिंदगी में आएंगी खुशियां, इस राजनेता की नेक पहल से होगा यह फायदा

Sun, 11 Feb 2018 02:20 PM IST
घनश्याम पाठक, अमर उजाला, वाराणसी
घनश्याम पाठक, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 11 Feb 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
101 poor people will get home in varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर (होम लोन) - फोटो : Yes Bank
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के 101 गरीबों के ‌लिए खुशखबरी है। क्योंकि इन लोगों को अपना घर मिलने वाला है। जिले के 101 गरीब परिवारों की खुशियां बस चंद दिनों में दोगुनी होने वाली हैं। इन गरीबों को न केवल दिल्ली के बड़े होटल में आतिथ्य सत्कार मिलेगा, अपने खुद के आवास खरीदने के लिए चेक भी मिलेंगे। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
101 poor people will get home in varanasi
home loan
हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल 11 फरवरी को अपनी भतीजी की शादी के मौके पर 101 गरीबों को आवास का तोहफा देंगे। इन आवासों पर एक करोड़ 48 लाख रुपये खर्च करने जा रहे हैं। 

 
101 poor people will get home in varanasi
home loan4
मंत्री गोयल ने अपनी भतीजी की शादी सादगी से करने के साथ-साथ दहेज में खर्च होने वाले धन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के 101 गरीबों को शादी के दिन आवास का उपहार देने का निर्णय लिया था। कुछ समय पहले गोयल ने इसके लिए पीएम मोदी को पत्र लिखा था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
101 poor people will get home in varanasi
home loan1
पत्र में आग्रह किया गया कि उन्हें उनकी नेक पहल को आगे बढ़ाने के लिए उपयुक्त लाभार्थियों की ब्योरा उपलब्ध कराने में सहायता की जाए। 

 
विज्ञापन
101 poor people will get home in varanasi
home loan12
पीएमओ ने गोयल के आग्रह पत्र को स्वीकार करते हुए जिला प्रशासन को निर्देश दिया था कि 101 गरीब लाभार्थियों की सूची बनाने के साथ ही लाभार्थियों को शादी समारोह में शामिल कराने की व्यवस्था की जाए। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed