{"_id":"606f098a8ebc3ec39d614547","slug":"ups-mafia-don-mukhtar-ansari-spent-15-days-in-unnao-jail-in-2017","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी ने उन्नाव जेल में गुजारे थे 15 दिन, मनोरंजन के लिए लगा था टीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी ने उन्नाव जेल में गुजारे थे 15 दिन, मनोरंजन के लिए लगा था टीवी
Thu, 08 Apr 2021 07:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 08 Apr 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी का माफिया डॉन और विधायक मुख्तार अंसारी ने उन्नाव जिला जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक मेें भी 15 दिन बिताए थे। घुटनों में दर्द की शिकायत पर उसके लिए कमोड व मनोरंजन के लिए टीवी लगवाई गई थी।
मुख्तार अंसारी
- फोटो : amar ujala
विधान सभा सत्र में भाग लेने के लिए बसपा से विधायक मुख्तार अंसारी को 11 जुलाई 2017 को बांदा जेल से उन्नाव जेल लाया गया था। यहां से उसे कड़ी सुरक्षा में लखनऊ ले जाया जाता था। मुख्तार अंसारी को जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया था।
मुख्तार अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
उस दौरान जेल की तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। मुख्तार के गुर्गे शहर में रहकर लगातार हर गतिविधि पर नजर रखे रहे थे। बांदा से एक सीओ, चार दारोगा और एक प्लाटून पीएसी उसकी सुरक्षा के लिए पहले से यहां आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी
- फोटो : amar ujala
इस दौरान जेल में मोबाइल या बाहर से खानपान की चीज जेल में जाने से रोकने के लिए एक सब इंस्पेक्टर और दीवान को गेट पर लगाया गया था। मुख्तार के गुर्गे होटल, ढाबा या धर्मशाला में शरण न ले लें, इसके लिए तत्कालीन एसपी नेहा पांडेय ने चेकिंग की रूपरेखा बनाई थी। इसके बावजूद मुख्तार के गुर्गों के वाहन शहर में भ्रमण करते देखे गए थे।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी
विधानसभा सत्र की कार्रवाई में हिस्सा लेने के लिए उसे 15 दिन कड़ी सुरक्षा में उन्नाव जेल से सुबह लखनऊ ले जाने और वापस जेल लाने की जिम्मेदारी तत्कालीन सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार को दी गई थी। विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद 26 जुलाई को उसे फिर से बांदा जेल पहुंचा दिया गया था।