{"_id":"603d173e3e9e3e398d68ebc6","slug":"up-interrogation-t-wife-of-foreigner-caught-in-unnao-ats-carried-documents-accused-of-human-smuggling","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: उन्नाव में पकड़े गए विदेशी की पत्नी से पूछताछ, दस्तावेज ले गई एटीएस, करता था मानव तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: उन्नाव में पकड़े गए विदेशी की पत्नी से पूछताछ, दस्तावेज ले गई एटीएस, करता था मानव तस्करी
Tue, 02 Mar 2021 03:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 02 Mar 2021 03:54 AM IST
विज्ञापन
इसी घर में एटीएस ने मारा था छापा
- फोटो : amar ujala
म्यांमार के लोगों को फर्जी दस्तावेजों के सहारे बांग्लादेश बार्डर से भारत लाकर स्लाटर हाउसों में नौकरी दिलाने व उनसे रुपयों की वसूली की जांच में जुटी एटीएस दूसरे दिन भी उन्नाव पहुंची। रविवार को यहां से पकड़े गए विदेशी शाहिद की पत्नी से एटीएस ने कई बिंदुओं पर घंटों पूछताछ की।
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
सोमवार को घर से मिले कुछ और अहम दस्तावेजों को टीम अपने साथ लेकर चली गई। आरोपी की पत्नी ने पति के कारनामों से खुद को अनजान बताया। एटीएस टीम ने रविवार को कासिम नगर स्थित मोहम्मद इदरीश के मकान से शाहिद को पकड़ा था। इस मकान में दस किरायेदार रहते हैं।
इसी घर में पकड़ा विदेशी नागरिक
- फोटो : amar ujala
शाहिद पत्नी हसीना खातून व चार बच्चों के साथ पांच माह से किराये पर रह रहा था। शाहिद की गिरफ्तारी के बाद दूसरे दिन सोमवार को एटीएस फिर से उसके घर पहुंची और पत्नी से पूछताछ की। पत्नी ने बताया कि उसकी बहन अलीगढ़ के पुराने बिजली घर में रहकर एक स्लाटर हाउस में काम करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मानव तस्करी में था शामिल
- फोटो : amar ujala
वह भी बहन के साथ स्लाटर हाउस में काम करने लगी। आठ वर्ष पहले स्लाटर हाउस में ही उसकी मुलाकात शाहिद से हुई थी। शाहिद ने खुद को अलीगढ़ का निवासी बताकर अपना आधार कार्ड दिखाया था। वह पांच साल से उन्नाव में विभिन्न जगहों पर रह रही है।
विज्ञापन
आज विदेशी की पत्नी से हुई पूछताछ
- फोटो : amar ujala
पांच माह पहले पति उसे शहर के कासिम नगर स्थित किराये के मकान में लेकर आया था। पति कभी भी उसे अपने पैतृक घर नहीं ले गया। सूत्रों के अनुसार हसीना खातून से पूछताछ के बाद एटीएस ने उसके घर की तलाशी ली। कई और अहम दस्तावेज कब्जे में लेकर चली गई।