फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: काउंसलिंग से दोबारा साथ रहने को 33 दंपती राजी

Mon, 21 Sep 2026 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। परिवार परामर्श केंद्र और महिला हेल्पडेस्क की पहल से रविवार को 33 विवादित दंपतियों के रिश्तों में आई दरार दूर हो गई। काउंसलिंग के बाद सभी जोड़े आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने को राजी हुए।
विज्ञापन

परामर्शदाताओं और महिला हेल्पडेस्क की टीम ने दंपतियों की समस्याएं सुनीं और बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने का प्रयास किया। सदर कोतवाली के एक दंपती के बीच शादी के कुछ समय बाद तनाव बढ़ गया था। पति मानसिक दबाव में पत्नी से दूरी बनाने लगा था। रविवार को दोनों की काउंसलिंग की गई। जिसमें पत्नी ने हर परिस्थिति में साथ देने का भरोसा दिया। समझाने के बाद पति ने भी जिम्मेदारियां निभाने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों एक साथ रहने को राजी हो गए।
विज्ञापन

वहीं अजगैन के छह, महिला थाना के पांच, परिवार परामर्श केंद्र के चार, बीघापुर, दही, सोहरामऊ और फतेहपुर चौरासी के तीन-तीन, मौरावां के दो तथा औरास, हसनगंज, आसीवन और सदर कोतवाली के एक-एक जोड़े को साथ रहने के संकल्प के साथ विदा किया गया। इस दौरान डाॅ. आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श समिति, डॉ. शशि रंजना अग्निहोत्री, डॉ. एसके पांडेय, संजय चौरसिया, अबरार हुसैन, प्रभा यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed