फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: उन्नाव में पकड़े गए विदेशी की पत्नी से पूछताछ, दस्तावेज ले गई एटीएस, करता था मानव तस्करी

Tue, 02 Mar 2021 03:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 02 Mar 2021 03:54 AM IST
विज्ञापन
UP: interrogation t wife of foreigner caught in Unnao, ATS carried documents, accused of human smuggling
इसी घर में एटीएस ने मारा था छापा - फोटो : amar ujala
म्यांमार के लोगों को फर्जी दस्तावेजों के सहारे बांग्लादेश बार्डर से भारत लाकर स्लाटर हाउसों में नौकरी दिलाने व उनसे रुपयों की वसूली की जांच में जुटी एटीएस दूसरे दिन भी उन्नाव पहुंची। रविवार को यहां से पकड़े गए विदेशी शाहिद की पत्नी से एटीएस ने कई बिंदुओं पर घंटों पूछताछ की।


 
UP: interrogation t wife of foreigner caught in Unnao, ATS carried documents, accused of human smuggling
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
सोमवार को घर से मिले कुछ और अहम दस्तावेजों को टीम अपने साथ लेकर चली गई। आरोपी की पत्नी ने पति के कारनामों से खुद को अनजान बताया। एटीएस टीम ने रविवार को कासिम नगर स्थित मोहम्मद इदरीश के मकान से शाहिद को पकड़ा था। इस मकान में दस किरायेदार रहते हैं।

 
UP: interrogation t wife of foreigner caught in Unnao, ATS carried documents, accused of human smuggling
इसी घर में पकड़ा विदेशी नागरिक - फोटो : amar ujala
शाहिद पत्नी हसीना खातून व चार बच्चों के साथ पांच माह से किराये पर रह रहा था। शाहिद की गिरफ्तारी के बाद दूसरे दिन सोमवार को एटीएस फिर से उसके घर पहुंची और पत्नी से पूछताछ की। पत्नी ने बताया कि उसकी बहन अलीगढ़ के पुराने बिजली घर में रहकर एक स्लाटर हाउस में काम करती थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP: interrogation t wife of foreigner caught in Unnao, ATS carried documents, accused of human smuggling
मानव तस्करी में था शामिल - फोटो : amar ujala
वह भी बहन के साथ स्लाटर हाउस में काम करने लगी। आठ वर्ष पहले स्लाटर हाउस में ही उसकी मुलाकात शाहिद से हुई थी। शाहिद ने खुद को अलीगढ़ का निवासी बताकर अपना आधार कार्ड दिखाया था। वह पांच साल से उन्नाव में विभिन्न जगहों पर रह रही है।

 
विज्ञापन
UP: interrogation t wife of foreigner caught in Unnao, ATS carried documents, accused of human smuggling
आज विदेशी की पत्नी से हुई पूछताछ - फोटो : amar ujala
पांच माह पहले पति उसे शहर के कासिम नगर स्थित किराये के मकान में लेकर आया था। पति कभी भी उसे अपने पैतृक घर नहीं ले गया। सूत्रों के अनुसार हसीना खातून से पूछताछ के बाद एटीएस ने उसके घर की तलाशी ली। कई और अहम दस्तावेज कब्जे में लेकर चली गई। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed