{"_id":"6ab036d6f3beeece8e0a89d0","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1024-158006-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जांच और इलाज के लिए भटके मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जांच और इलाज के लिए भटके मरीज
विज्ञापन
रूपपुर चंदेला पीएचसी में प्रशिक्षु चिकित्सक की अनुपस्थिति में मरीज देखते फार्मासिस्ट प्रमोद उ
उन्नाव। पुरवा के चमियानी व सफीपुर में रूपपुर चंदेला पीएचसी में लगे आरोग्य मेले में लैब सहायक और डॉक्टर नहीं थे। इस कारण मरीज जांच और इलाज के लिए भटकते रहे।
रविवार को जिले की 52 पीएचसी पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। सबसे खराब स्थिति चमियानी व रूपपुर चंदेला पीएचसी की रही। चमियानी में लैब सहायक के न होने से मरीजों की जांच नहीं हो पाई। वहीं रूपपुर चंदेला में प्रशिक्षु डॉक्टर नंदिनी अनुपस्थित रहीं। इससे मरीजों को इलाज नहीं मिल पाया। सीएमओ डॉ. अजय कुमार शर्मा ने बताया कि लैब सहायक की तैनाती के लिए शासन से पत्राचार किया गया है। प्रशिक्षु चिकित्सक के अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उधर, आरोग्य मेले में 1716 मरीज पहुंचे, जिनमें अधिकांश संक्रामक बीमारियों से पीड़ित रहे। कोविड हेल्प डेस्क पर 257, बुखार के 351, पेट रोग के 188 और चर्म रोग के 225 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। मलेरिया जांच के लिए 139 लोगों के नमूने लिए गए, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। मरीजाें की संख्या बढ़ने से पैरासीटामाल, एजिथ्रोमाइसिन, मेट्रोजिल, नॉरफ्लॉक्स जैसी दवाओं की खपत तेजी से बढ़ी है।