फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीबीआई के पास बचे सिर्फ तीन दिन, जल्द सुलझ सकती है दुष्कर्म पीड़िता के साथ हुए सड़क हादसे की गुत्थी

Tue, 06 Aug 2019 07:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 06 Aug 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
unnao misdeed case: CBI sheds sweat from Jail to MLA's house
उन्नाव कांड: ट्रक की टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए - फोटो : अमर उजाला
उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद विधायक प्रकरण की जांच में सीबीआई के पास सड़क हादसे की गुत्थी सुलझाने के लिए सिर्फ तीन दिन बचे हैं। इसलिए सीबीआई की टीमें लगातार पसीना बहा रही है। सीबीआई को 9 अगस्त तक ये मामला सुलझाना है। चौथे दिन मंगलवार को सीबीआई की दो टीमों ने जिला कारागार से लेकर विधायक के गांव वाले घर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया। पीड़िता के पिता की जेल में पिटाई के आरोपों के साथ ही उसके चाचा को रायबरेली जेल में शिफ्ट किए जाने संबंधी मामले में कई बिंदुओं पर जेल अधीक्षक व जेलर से जानकारी ली और दस्तावेज भी देखे। कुछ दस्तावेज कब्जे में भी लिए।



 
unnao misdeed case: CBI sheds sweat from Jail to MLA's house
उन्नाव कांड - फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरी टीम में शामिल सीबीआई के चार अधिकारियों ने विधायक के करीबियों पर पीड़िता के घर कार से पहुंचकर धमकी देने के आरोपों की जांच की। विधायक के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी। मंगलवार दोपहर करीब 12:50 बजे सीबीआई के सीओ आरआर त्रिपाठी एक अन्य अधिकारी के साथ जिला कारागार पहुंचे। यहां जेल अधीक्षक एके सिंह के साथ जेलर ब्रजेंद्र सिंह से जानकारी ली। सूत्रों के अनुसार सीबीआई अधिकारियों ने दुष्कर्म पीड़िता के चाचा को उन्नाव जेल से रायबरेली जेल में शिफ्ट किए जाने के कारणों की जानकारी ली।
unnao misdeed case: CBI sheds sweat from Jail to MLA's house
उन्नाव कांड में जांच करने पहुंची सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
जेल अधीक्षक ने बताया कि पीड़िता के चाचा ने खुद की जान को खतरा बताकर डीएम को दूसरी जेल में भेजे जाने के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। इसके बाद सीबीआई टीम ने दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की ओर से जेल में उसके भाई (दुष्कर्म पीड़िता के पिता) की पिटाई के आरोपों के संबंध में जेल अधिकारियों से पूछताछ भी की। जेल अधिकारियों ने आरोप निराधार बताया। टीम ने पीड़िता के पिता के जेल में आने से लेकर उसके इलाज और मौत के बीच हुए घटनाक्रम की बिंदुवार जानकारी ली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
unnao misdeed case: CBI sheds sweat from Jail to MLA's house
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की कार कुछ इस तरह ट्रक में भिड़ी थी - फोटो : अमर उजाला
करीब डेढ़ घंटा जेल में रुकने के बाद टीम दोपहर करीब 2:30 पर विधायक कुलदीप सेंगर के गांव वाले घर पहुंची। पांच मिनट बाद एक महिला अधिकारी के नेतृत्व में सीबीआई की चार सदस्यीय एक और टीम गांव पहुंच गई। यह टीम पहले पीड़िता के घर पहुंची फिर पड़ोस में रहने वाले पीड़िता के चाचा के करीबी से दुष्कर्म की घटना से लेकर पीड़िता के पिता की पिटाई तक के घटनाक्रम की बिंदुवार जानकारी के लिए करीब 40 मिनट तक पूछताछ की।

 
विज्ञापन
unnao misdeed case: CBI sheds sweat from Jail to MLA's house
पत्नी को मुखग्नि देता उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता का चाचा - फोटो : अमर उजाला
सर्च वांरट के साथ विधायक के घर दाखिल हुई सीबीआई
मंगलवार दोपहर सर्च वारंट के साथ पहुंची सीबीआई की दानोें टीमों ने पहले विधायक के घर के बाहर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को बारीकी से देखा। 15 मिनट बाद सीबीआई विधायक के घर में दाखिल हो गई। यहां उसके नौकर से पहले बात की फिर सीसीटीवी फुटेज देखे। सूत्रों की माने तो 12 जुलाई को पीड़िता की ओर से दिए शिकायती पत्र में विधायक के करीबियों द्वारा कार से घर पहुंचकर मुकदमे में सुलह न करने पर धमकी देने का आरोप लगाया गया था। धमकी देने वालों की कार उसके घर के बाहर पहुंची या नहीं, सीबीआई टीम ने इसकी जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed