{"_id":"5d495f8e8ebc3e6d0f40e49a","slug":"cbi-investigate-unnao-misdeed-victim-s-car-accident-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उन्नाव कांड: माखी थाने पहुंची सीबीआई ने दरोगा को कमरे से किया बाहर, एक घंटे इस मुकदमे में की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव कांड: माखी थाने पहुंची सीबीआई ने दरोगा को कमरे से किया बाहर, एक घंटे इस मुकदमे में की पूछताछ
Tue, 06 Aug 2019 05:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 06 Aug 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव कांड में जांच करने पहुंची सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव में लगातार तीसरे दिन सोमवार को और मंगलवार को भी सीबीआई की दो टीमों ने शहर और पीड़िता के गांव समेत माखी थाने में जांच की। सीबीआई ने फरवरी 2018 में दुष्कर्म पीड़िता उसकी मां और चाचा पर दर्ज कराए गए मुकदमे की बिंदुवार जानकारी ली। यह मुकदमा दुष्कर्म मामले की सहआरोपी के पति ने दर्ज कराया था। आरोप था कि नाबालिग साबित करने के लिए पीड़िता व उसके परिजनों ने फर्जी टीसी का सहारा लिया है।
उन्नाव कांड में सीबीआई ने खंगाले पुराने मुकदमे
पुलिस थाने में करीब एक घंटे प्रपत्रों को खंगालने के बाद सीबीआई टीम लौट गई। सोमवार दोपहर करीब 11 बजे सीबीआई की दो सदस्यीय टीम अपने वाहन से पीड़िता के घर पहुंची। सीबीआई की गाड़ी रुकते ही गली से गुजर रहे लोगों ने अपना रास्ता बदल लिया। वाहन से उतरे सीबीआई के सीओ आरआर त्रिपाठी पहले पीड़िता के घर पर कुछ देर रुके, फिर विधायक आवास के दो चक्कर लगा घर के बाहर लगे कैमरों पर गंभीरता से नजरें टिकाई।
उन्नाव कांड दुष्कर्म पीड़िता (फाइल फोटो)
करीब 20 मिनट रुकने के बाद टीम माखी थाने पहुंची। यहां दुष्कर्म पीड़िता उसकी मां और चाचा पर दर्ज कराए गए मुकदमे की प्रतिलिपि मंगाई। पुलिस से मुकदमे की जानकारी ली तो दरोगा ने मुकदमे में चार्जशीट लगाने की बात कही। सीबीआई ने सुनवाई की तारीख पूछी और दरोगा को बाहर जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव पहुंची सीबीआई की टीम ने पीड़िता और आरोपी दोनों के यहां जांच की
चर्चा है कि करीब एक घंटे सीबीआई ने इसी मुकदमे में बंद कमरे में बैठकर आपस में बात की और मुकदमे की प्रतिलिपि साथ लेकर लौट गई। इससे पहले दूसरी तीन सदस्यीय सीबीआई टीम शहर में कचहरी स्थित एक वकील के बस्ते पर पहुंची और दुष्कर्म से संबंधित मुकदमे में कई बिंदुओं पर जानकारी ली। यह टीम एसपी कार्यालय व जिला पंचायत गेट पर भी काफी देर तक घूमती रही।
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता का चाचा और आरोपी कुलदीप सेंगर
यह था मामला
23 फरवरी 2018 को किशोरी से दुष्कर्म मामले में सह आरोपी शशि सिंह के पति हरपाल सिंह ने माखी पुलिस को एक तहरीर दी। आरोप लगाया कि पीड़ित किशोरी उसकी मां और चाचा ने 3 जून 2017 के दर्ज मुकदमे में लाभ पाने और खुद को नाबालिग करार देने के लिए एक फर्जी टीसी लगाकर तीन लोगों को फंसा दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पीड़िता व उसके परिजनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। 13 जून 2018 को पुलिस ने मुकदमे में चार्जशीट लगा कोर्ट भेज दी। 12 जुलाई को कोर्ट ने मामले को संज्ञान लिया तो वकील पक्ष द्वारा दी गई दलील पर सुनवाई की तारीख 8 अगस्त कर दी।
23 फरवरी 2018 को किशोरी से दुष्कर्म मामले में सह आरोपी शशि सिंह के पति हरपाल सिंह ने माखी पुलिस को एक तहरीर दी। आरोप लगाया कि पीड़ित किशोरी उसकी मां और चाचा ने 3 जून 2017 के दर्ज मुकदमे में लाभ पाने और खुद को नाबालिग करार देने के लिए एक फर्जी टीसी लगाकर तीन लोगों को फंसा दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पीड़िता व उसके परिजनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। 13 जून 2018 को पुलिस ने मुकदमे में चार्जशीट लगा कोर्ट भेज दी। 12 जुलाई को कोर्ट ने मामले को संज्ञान लिया तो वकील पक्ष द्वारा दी गई दलील पर सुनवाई की तारीख 8 अगस्त कर दी।