{"_id":"5c6f0468bdec22102e65e344","slug":"indian-icon-award-for-the-three-talent-of-the-district","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिले की तीन प्रतिभाओं को इंडियन आइकन अवॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Published by: संतोष भदौरिया
Updated Fri, 22 Feb 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 2
मुंबई में उन्नाव के कामेडियन लक्ष्य निगम को अवार्ड देते जसपिंदर नरौला,पंकज बेरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जिले में समाजसेवा व मंचीय कला में सक्रिय तीन लोगों को इंडियन आइकन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। तीनों प्रतिभागियों को मुंबई बुलाकर प्रतीक-चिह्न व प्रमाणपत्र दिए गए। दुष्यंत कारपोरेशन और सप्तरंग के संयुक्त तत्वावधान में मुंबई के इस्कॉन ऑडिटोरियम में इंडियन आइकॉन अवार्ड समारोह का आयोजन हुआ। इसमें देश-विदेश की 50 शख्सियतों को विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा काम करने पर सम्मानित किया गया।
समाजसेवा के क्षेत्र में जिले में उत्कृष्ट काम करने वाले मनीष सिंह सेंगर और अजीतपाल सिंह के साथ-साथ ही कामेडी में मंचीय कला के माध्यम से लोगों को गुदगुदाने वाले लक्ष्य निगम शामिल हैं। आयोजक और फि ल्म निर्माता, निर्देशक व संगीतकार दुष्यंतप्रताप सिंह ने वर्ष 2016 में शुरू हुए इस अंतरराष्ट्रीय अवार्ड समारोह की जानकारी दी। वहीं अपने एल्बम ब्रह्मांड का विमोचन कराया।
2 of 2
मुंबई में समाजसेवी अजीत पाल सिंह को अवार्ड देती सिमर भाटिया व डा.खुशबू जफर कादरी।
- फोटो : अमर उजाला
ज्यूरी के सदस्यों में महामंडलेश्वर मार्तंड पुरी, डॉ. अजय मगन, डॉ. रितु सिंह, पार्श्व गायिका मेनका मिश्रा, फि ल्म अभिनेता पंकज बेरी, चीफ एडिटर कंपलीट सिनेमा अतुल मोहन शामिल रहे। विशिष्ट अतिथियों में संगीतकार रामशंकर, पार्श्व गायिका डॉ. जसपिंदर नरूला, अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनर अर्चना कोचर, निर्माता निर्देशक सिमर भाटिया, निर्देशक मनोज अग्रवाल, एसपी अरविंद मिश्रा, लाफ्टर चैंपियन सुनील पाल आदि ने 50 चयनित प्रतिभाओं को प्रतीक-चिह्न और सम्मानपत्र दिया। सम्मान पाने वाले 50 प्रतिभाओं में इंद्राणी भट्टाचार्य, गीतकार संगीतकार रवि चोपड़ा, पार्श्व गायिका तृप्ति शाक्य, कवि रोहित शर्मा, गायक म्यूजिक कंपोजर संतोष सिंह आदि शामिल रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।